March 6, 2026 6:48 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
बिलासपुर संभाग

चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय भाटापारा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया गया

भाटापारा। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा ने विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर कस्तूरबा गाँधी बालिका आवसीय विद्यालय भाटापारा में लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को Beat Plastic Pollution (प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें) थीम के साथ परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय दिवस है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( यूएनईपी ) के नेतृत्व में और 1973 से हर साल आयोजित होने वाला यह दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच बन गया है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक एक पेड़ लगाना चाहिए। तभी हमारा देश हमारा पर्यावरण स्वच्छ और निर्मल होगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू, परामर्शदाता सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन, अनिता लहरे, प्रियंका मेश्राम, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय भाटापारा की प्रभारी स्वाति शर्मा एवं कंप्यूटर शिक्षिका जय श्री शर्मा एवं हॉस्टल के समस्त बच्चे का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button