February 23, 2026 10:49 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

सात परिवार के 50 सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार.. बातचीत या लेन-देन करने पर 1 हजार रुपये अर्थदंड, सरपंच ने इस वजह से जारी किया फरमान

कवर्धा। 21वीं सदी में भी छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुरानी रुड़ीवादी और तुगलकी फरमान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोहारा ब्लॉक अंतर्गत सिंघनगढ गांव के सरपंच और गांव के कुछ दबंगों पर आरोप है कि गांव के भगवानी साहू समेत 07 परिवार के 50 सदस्यों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। इतना ही नहीं बकायदा गांव में बैठक आहुत कर मुनादी कराई गई है कि इन परिवारों से बातचीत या लेन-देन करने पर एक हजार रुपये अर्थदंड का फरमान जारी किया गया है, जिससे परिवार सख्ते में आ गये है। सभी बहिष्कृत परिवार के मुखिया एसपी कार्यालय पहुंच लिखित शिकायत दी और न्याय की गुहार लगाई है। एएसपी ने पीड़ितों को जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।

पीड़ित भगवानी साहू ने बताया कि, गांव में आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट विद्यासिंह धुर्वे के द्वारा राजनीति किया जाता है इसके अलावा ताश जुआ खेला जाता है, जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इस बात की शिकायत बहिष्कृत परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा विधायक को ज्ञापन सौंप कर हटाने की मांग की गई थी, जिससे नाराज होकर सरपंच ने गांव में बैठक बुलाई और गांव वालों के साथ मिलकर शिकायत करने वाले 07 परिवार भगवानी साहू,घांसीराम निषाद, संतोष गुप्ता,पवन साहू, हुलास साहू, हेमकुमार साहू,और शत्रुघ्न साहू को गांव से सामाजिक बहिष्कार किया गया है।

बातचीत या लेन-देन करने पर लगेगा हजार अर्थदंड

बैठक के बाद गांव में मुनादी कर इन लोगों से बातचीत करने या लेन-देन करने पर 1 हजार करने अर्थदंड लगाया गया है। सरपंच के इस फरमान से परिवार के लोग बहुत परेशान और असहज महसूस कर रहे हैं। बच्चों को दुकान में समान लेने जाने पर भगा दिया जाता है। इस बात से आहत होकर एसपी कार्यालय में शिकायत कर न्याय की मांग की है। वहीं, एएसपी ने गांव के सरपंच और अन्य लोगों को बुलाकर समाझाया जाएगा और जल्द ही निराकरण निकालने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button