February 25, 2026 1:28 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

सोनम के 2 प्लान होते कामयाब तो बच जाता राजा रघुवंशी… ऑपरेशन हनीमून में फिर नया खुलासा

देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी केस के पांचों आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में हैं. पुलिस के मुताबिक, राज कुशवाह हत्या का मास्टरमाइंड था और सोनम ने उसका साथ दिया था. बाकी तीन युवकों ने यारी-दोस्ती में राज का हत्या में साथ दिया था. लेकिन अब इस केस में ऐसा खुलासा हुआ है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है. दरअसल, राज और सोनम ने शादी से पहले ही दो प्लान बनाए थे. अगर दोनों में से एक प्लान भी कामयाब हो जाते तो शायद राजा को अपनी जान न गंवानी पड़ती.

पुलिस के मुताबिक, शादी से पहले फरवरी में राज-सोनम ने प्लान बनाया था कि वो किसी अंजान महिला को ढूंढेंगे. ऐसी महिला जिसका हुलिया सोनम से मिलता जुलता हो. फिर उस महिला को मारकर जला देंगे. फिर उसकी डेड बॉडी सोनम की स्कूटी के पास छोड़ देंगे. इससे सभी को लगेगा कि सोनम की मौत हो गई है. फिर राज और सोनम वहां से कहीं भाग जाएंगे और शादी कर लेंगे.

ये प्लान फेल हो गया तो उन्होंने दूसरा प्लान बनाया. इसके मुताबिक, सोनम किसी पिकनिक स्पॉट में पानी में डूबने का नाटक करेगी. लोगों को लगेगा कि सोनम पानी में बह गई है. परिवार भी उसे मरा समझ लेगा. फिर राज-सोनम कहीं दूसरी जगह शादी करके अपनी दुनिया बसा लेंगे. लेकिन यह प्लान भी फेल हो गया. तब राजा को मार डालने का प्लान बनाया गया.

शादी से ठीक 11 दिन पहले राज, सोनम और राज के तीनों दोस्त एक रेस्टोरेंट में मिले. फिर मेघालय में कैसे राजा को मारा जाए, इसकी प्लानिंग की गई. इस प्लान में पांचों कामयाब तो हुए मगर उनका भंडाफोड़ हो गया. पांचों के कारण बेकसूर राजा को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा.

‘राज से ही करवा देता सोनम की शादी’

यहां राजा का उज्जैन में पिंडदान भी कर दिया गया है. सोनम का बड़ा भाई गोविंद भी जीजा के पिंडदान में शामिल हुआ. उसने कहा- राज और सोनम के अफेयर की मुझे जरा सी भी भनक नहीं थी. अगर पता होता तो मैं राज और सोनम की शादी करवा देता. या कहता कि राज के साथ ही भाग जा. कम से कम राजा की जिंदगी तो बच जाती. बहन की करतूत के कारण निर्दोष राजा ने अपनी जिंदगी गंवा दी. परिवार ने अपना बेटा खोया है. राजा मेरा भी काफी प्रिय था. मैं उसे बहुत मानता था. मैं उनके परिवार से हमेशा रिश्ता निभाऊंगा. बहन कातिल है तो उसे सजा जरूर दिलवाऊंगा.

सोनम का किया माफी के लायक नहीं

गोविंद ने बताया- सोनम आजाद ख्यालातों की लड़की थी, अगर शादी नहीं करनी होती तो साफ कह सकती थी. उसने जो किया है, वह माफ करने लायक नहीं है. उसने इंदौर ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया है.

Related Articles

Back to top button