February 11, 2026 10:50 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

पंजाब में गैंगवार : दो गुटों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

खन्ना  : खन्ना शहर में रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शुरूआती जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना ग्रीनलैंड होटल के पास रात करीब 10 बजे हुई, जब दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक को गोली लग गई, जिसकी पहचान निखिल निवासी सरहिंद के रूप में हुई है। गंभीर हालत में निखिल को सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी और इसी तनाव के चलते हिंसा भड़क उठी। चश्मदीदों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और फिर अचानक एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना-2 के एस.एच.ओ. तरविंदर बेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए हैं और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अहम खुलासे हो सकते हैं। गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने संबंधित गुटों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button