March 14, 2026 12:05 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
छत्तीसगढ़

वर्दी में आराम फरमाते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने छलकाए जाम, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा:  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह के खपरीडीह गांव की आरा मिल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी की गई। शराब पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्मचारियों की डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें 5 कर्मचारी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। DFO हिमांशु डोंगरे ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पार्टी करने वन विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है।

वायरल हो रहा वीडियो

दअरसल, खपरीडीह गांव की आरा मिल की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम को भेजी गई थी, लेकिन वहां जांच की बजाय शराब पार्टी करते वन विभाग के कर्मचारी मिले। शराब पीते कर्मचारियों की तस्वीर वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कम्प मच गया है। मामले के तूल पकड़ने के बाद DFO हिमांशु डोंगरे ने कार्रवाई की बात कही है। अब देखना होगा, क्या कार्रवाई की जाती है ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button