April 4, 2026 3:53 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर, रतलाम में खाई में गिरी कार, 5 की मौत

रतलाम: में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस- वे पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीमपुरा गांव में माही नदी ब्रिज के पास एक्सयूवी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें कर में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. रावटी थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने मृतकों के शव कार से निकाल कर रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं. मरने वाले सभी लोग मुंबई और अहमदाबाद के बताए जा रहे हैं. यह सभी दिल्ली से मुंबई की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बड़ा हादसा हो गया.

तेज रफ्तार में रेलिंग से टकराई, हवा में उड़ गई कार

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर यह हादसा रावटी थाना क्षेत्र के भीमपुरा में सुबह 7:30 बजे हुआ. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें कार सड़क से उतरने के बाद हवा में उड़ गई और खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि, गाड़ी में बैठे सभी लोगों की मौत हो गई. काले रंग की एक्सयूवी MH03 EL1388 रजिस्ट्रेशन वाली कार में अहमदाबाद और मुंबई निवासी 5 लोग सवार थे. जो दिल्ली से मुंबई जा रहे थे.

रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि “प्रथम दृष्टि मामला तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने और ड्राइवर की नींद लग जाने का लग रहा है. हादसे में सभी मृतक के शव रतलाम मेडिकल कॉलेज में भिजवाए गए हैं. जहां उनके परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा.”

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रफ्तार ले रही जान

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से गुजरने वाले दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर करीब 250 किलोमीटर का एक्सप्रेस-वे ऑपरेटिंग मोड में है. यहां 120 किलोमीटर प्रति घंटा की सीमा होने के बावजूद मॉनिटरिंग नहीं होने के चलते वाहन चालक 120 से अधिक की रफ्तार से वहां चला रहे हैं. जिसकी वजह से पिछले 6 महीनो में तीन बड़े हादसे सामने आए हैं. जिसमें 10 से अधिक मौतें अब तक हो चुकी है.

Related Articles

Back to top button