February 23, 2026 1:12 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

राजा रघुवंशी की तरह अब छत्तीसगढ़ का कपल भी गायब, 6 दिन से फोन बंद, दो महीने पहले हुई थी शादी

इंदौर का राजा रघुवंशी केस इस समय पूरे देश में चर्चा में है. पत्नी सोनम के साथ राजा रघुवंशी हनीमून पर निकले. फिर दोनों अचानक लापता हो गए. इसके बाद राजा की लाश मिली और पता चला कि पत्नी सोनम ने ही उनकी हत्या करवाई थी. इस बीच अब छत्तीसगढ़ का एक और कपल लापता हो गया है. दोनों घूमने के लिए निकले थे. फिर कहां गए, किसी को पता नहीं चला. 6 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों की तलाश जारी है.

परिजनों ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. मामला खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र का है. यहां रहने वाले नरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा के साथ 14 जून को रवाना हुए थे. नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को मायके छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में ही दंपति का फोन ऑफ हो गया. 6 दिन से दंपति लापता है. दोनों ट्विंकल के मायके भी नहीं पहुंचे.

2 महीने पहले हुई थी शादी

छुईखदान क्षेत्र के चकनार में रहने वाले नरेंद्र वर्मा की हाल ही में मुंह डबरी गांव में रहने वाली ट्विंकल वर्मा से शादी हुई थी. दोनों दो महीने पहले अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद से ही ट्विंकल ससुराल में थी. ऐसे में 14 जून को ट्विंकल को मायके ले जाने के लिए दंपति घर से निकला था.

मोबाइल ट्रेस कर रही पुलिस

लापता कपल के परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में कपल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के बाद छुईखदान पुलिस ने कपल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है. साथ ही इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी केस सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button