February 23, 2026 2:41 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

भिलाई में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी, लगभग 11 साल बाद आरोपी पर FIR

दुर्ग: भिलाई में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित ने इसकी शिकायत साल 2013- 14 में भिलाई पुलिस से की थी, लेकिन मामले में अब सालों बाद आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित का नाम कमल साहू है, जो ग्राम डूडेंरा, थाना उतई क्षेत्र का निवासी है. वर्ष 2012 में जिला बलौदाबाजार में निकली पुलिस भर्ती के दौरान उसकी पहचान मोरिद निवासी शोभाराम साहू से हुई. शोभाराम ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बेटे को आरक्षक पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले 3.50 लाख रुपये मांगे. पीड़ित ने 8 जून 2012 को पूरी रकम आरोपी को सौंप दी.

साल 2013- 14 में भिलाई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए इकरारनामा भी कराया और बाद में स्टाम्प पेपर पर रकम लौटाने का लिखित आश्वासन दिया, लेकिन तय तारीखें बीत जाने के बावजूद ना पुलिस की नौकरी लगी ना रुपये वापस मिले. जिसके बाद पीड़ित ने साल 2013- 14 में भिलाई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

सालों बाद पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद FIR

पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर उसे धमकाया गया और मामला दबाने की कोशिश की गई. ये भी कहा कि आरोपी का भाई उतई थाने में पदस्थ होने से कार्रवाई नहीं हो पा रही थी. जिसके बाद कमल साहू ने एसपी दुर्ग से शिकायत की. जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.

भिलाई पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरक्षक में भर्ती के नाम पर उससे शोभाराम साहू ने 3 लाख 20 हजार रुपये लिए थे. कमल साहू ने काफी समय के बाद भी नौकरी नहीं दिलाने पर एक लिखित एग्रीमेंट के आधार पर अपने पैसे वापस मांगे. पैसे वापस नहीं मिलने पर कमल साहू ने भिलाई नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 420 के तहत ठगी का अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button