February 27, 2026 12:25 pm
ब्रेकिंग
Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर Malaika Arora Fat Burning Exercise: बिना जिम जाए वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका
मध्यप्रदेश

जबलपुर ने थमाई रीवा को सीजन की पहली हार, पंकज की गेंदबाजी ने किया कमाल

मध्य प्रदेश लीग 2025 के 16वें मुकाबले में जबलपुर रॉयल लायंस ने रीवा जैगुआर्स को 21 रन से हरा दिया है. यह इस सीजन में जबलपुर की दूसरी जीत है और अब उनके पास पांच मैच खेलने के बाद पांच अंक हो चुके हैं. दूसरी ओर रीवा की टीम को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बावजूद पांच मैचों में उनके पास सात अंक हैं और अब भी वह अंक तालिका में पहले स्थान पर बने हुए हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे. इसके जवाब में रीवा की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी और 20 रन के अंदर ही उन्होंने अपने दोनों ओपनर के विकेट गंवा दिए थे. तीन नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सिद्धार्थ पाटीदार ने अभिषेक भंडारी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े और पारी को संभाला. सिद्धार्थ ने 36 गेंद में 51 रन बनाए.

ऋतिक और संजोग की जोड़ी ने किया कमाल

17वें ओवर की पहली गेंद पर जबलपुर ने अपना छठा विकेट गंवाया था और उस समय उनका स्कोर केवल 116 रन था. जबलपुर को एक धुआंधार अंत की जरूरत थी जो उन्हें ऋतिक टाडा और संजोग ने दिलाई.

दोनों ने मिलकर अंतिम चार ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की और जबलपुर को 185 के स्कोर तक पहुंचाया. ऋतिक ने केवल 22 गेंद में नाबाद 45 रन बनाए और अपनी पारी में चार चौकों के अलावा तीन छक्के भी लगाए. दूसरी ओर संजोग ने केवल 14 गेंदों में ही नाबाद 36 रन बना दिए और उनकी पारी में तीन चौके तथा तीन छक्के शामिल रहे.

रीवा शुरुआत से ही मैच में रही धीमी

स्कोर का पीछा करते हुए रीवा ने पहले विकेट के लिए 46 रनों के साझेदारी की, लेकिन इसके बाद लगातार रनों का दबाव बढ़ने लगा. ओपनर पृथ्वीराज सिंह तोमर ने अपनी पहली 24 गेंद में 42 रन बना दिए थे, लेकिन इसके बाद वह भी धीमे पड़ गए. कुल 41 गेंद का सामना करने के बाद उन्होंने केवल 52 रन ही बनाए. जो यह दिखाता है कि पावरप्ले समाप्त होने के बाद उनके रन बनाने की गति भी काफी धीमी पड़ गई थी. मुकुल राघव ने 28 गेंद में नाबाद 42 रन बनाते हुए काफी कोशिश की लेकिन अपनी टीम को जीत के करीब नहीं ले जा पाए.

रीवा के लिए सारांश सुराना ने गेंदबाजी में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और चार विकेट चटकाए थे. हालांकि बल्लेबाजी में वह आज कमाल नहीं दिखा पाए. जबलपुर के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पंकज पटेल ने काफी शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया.

Related Articles

Back to top button