July 3, 2025 9:48 am
ब्रेकिंग
पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीवीटीजी बसाहटों तक पहुंचे सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भीम सिंह.. सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ढाबे में चाकू मारकर हत्या, पांच हमलावर फरार 12 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा वन विभाग के कार्यालय में निकला सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से टकराई, गैस कटर की मदद से निकाला घायल छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त: 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल मशरूम की सब्जी खाने से 8 लोग हुए बीमार, 3 लोगों की हालत गंभीर महतारियों के लिए खुशखबरी.. जारी हुई 17वीं किस्त, फटाफट चेक करें अपना अकाउंट छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक बढ़त, 18% वृद्धि दर के साथ देश में अव्वल, सीएम साय ने दी ब... 2 साल से निजी मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहा था मेकाहारा अस्पताल का डॉक्टर! स्वास्थ्य मंत्री ने किया...
पंजाब

सुनील जाखड़ को लेकर ये क्या बोल गए राजा वड़िंग, पढ़ें…

पंजाब  राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है और हम एकतरफा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। जो व्यक्ति पार्टी में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश करता रहा, वह आज भी इसी तरह की साजिशें रच रहा है। जो लोग अपनी पार्टियों के प्रति वफादार नहीं हैं, वे खुद के प्रति भी वफादार नहीं हैं। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, सुनील जाखड़ भाजपा में एक बड़ा अजगर बनकर बैठे हैं। अगर सांप भी किसी को काट ले तो भी वह बच जाता है। इसी सांप ने हमें काटा है और पिछले साढ़े 3 साल में हमारी हालत देखिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए वड़िंग ने कहा कि ये सबको काटकर सारा काम खत्म कर दे। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी के पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह अच्छी बात है और कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में अब पहले से सब कुछ ठीक है।

Related Articles

Back to top button