February 22, 2026 6:35 pm
ब्रेकिंग
Bareilly Road Accident: बरेली में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, मास... Ludhiana NRI News: लुधियाना पहुंची कैनेडा की NRI महिला के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला जिसने स... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पुरानी रंजिश में खूनी खेल, बदमाशों ने युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग,... Immigration Fraud: अमेरिका भेजने के नाम पर कबूतरबाजों का बड़ा फर्जीवाड़ा, भोले-भाले लोगों से ठगे लाखो... Traffic Alert: मुख्य चौराहे पर सुखाया जा रहा अनाज, यातायात प्रभावित, क्या सोया है नगर निगम? Punjab Weather News: गुरदासपुर में कोहरे की चादर और ठंड की वापसी, कृषि विशेषज्ञों (Experts) ने फसलों... Farmers Protest Chandigarh: सीएम मान की रिहायश के बाहर किसानों का हल्लाबोल, पंजाब सरकार को दी बड़ी च... Police Deaths: चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की गोली लगने से संदिग्ध मौत, इलाके में भारी पुलिस ... Road Accident: तेज रफ्तार कार ने दंपति को मारी जोरदार टक्कर, दोनों की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी अब भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे, जानें 10 ग्राम गोल्ड ...
खेल

इंग्लैंड में जसप्रीत बुमराह पी रहे हैं खास पानी, ये हैं 3 बड़े फायदे

अब तक तो टीम इंडिया में सिर्फ विराट कोहली के बारे में ही सुना था कि वो अलग पानी पीते हैं. लेकिन, अब जसप्रीत बुमराह का नाम भी उसमें जोड़ लीजिए. क्योंकि, इंग्लैंड के दौरे पर बुमराह भी खास पानी पीते देखे गए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले पहले टेस्ट के दौरान बुमराह को वो पानी पीते देखा गया. बुमराह जो पानी पी रहे थे उसकी अपनी खासियत है. और, उस पानी को पीने के 3 बड़े फायदे भी हैं.

बुमराह जो पानी पी रहे हैं, उसमें क्या है खास?

लीड्स टेस्ट के दौरान बुमराह जिस कंपनी का पानी पीते देखे गए उसे इंग्लैंड की कंपनी ही बनाती है. आमतौर पर ये पानी खिलाड़ी ज्यादा एक्सरसाइज करने, एफर्ट लगाने या फिर थकान या शरीर में सूजन होने पर पीते हैं. वैसे कंडीशन में खिलाड़ी उस तरह के पानी को पीना पसंद करते हैं जिसका PH वैल्यू 7 से ऊपर होता है. बुमराह भी जो पानी लीड्स टेस्ट के दौरान पीते दिखे, उसकी भी खास बात यही है कि उसका PH वैल्यू न्यूट्रल से ज्यादा है.

खास पानी के पीने के 3 बड़े फायदे

अब इस पानी के पीने के भी अपने फायदे हैं. इसके 3 फायदे हैं. पहला इस तरह के अल्कलाइन वाटर को पीने से एसिडीटी कम होती है. दूसरा थकान नहीं होती और तीसरा शरीर की रिकवरी तेज होती है. इन 3 वजहों का ही असर है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भारत इस खास पानी का इस्तेमाल कर रहा है. बुमरा उस पानी को पीते दिखे हैं.

बुमराह के लिए क्यों जरूरी खास पानी?

बुमराह के लिए वो पानी जरूरी भी है. ऐसा इसलिए ताकि उनके शरीर पर उनके वर्कलोड का ज्यादा असर ना हो. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह भारत के अहम खिलाड़ी है. ऐसे में उन्हें इंजरी और थकान से बचाकर रखना बहुत जरूरी है. भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से हो रही कोशिशों का ही एक प्रमाण हो सकता है कि उन्हें वो खास पानी पीने को दिय़ा जा रहा है, जिसका PH वैल्यू 7 से ज्यादा का है.

Related Articles

Back to top button