February 11, 2026 8:42 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

सिंगरौली में इंजीनियरिंग छात्रा का निर्वस्त्र शव खिड़की से लटका मिला, परिजन ने लगाए हत्या और दुष्कर्म के आरोप

korba। सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। भोपाल में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छत्तीसगढ़ की मूल निवासी छात्रा का शव उनके घर में निर्वस्त्र अवस्था में खिड़की की ग्रिल से बंधा हुआ पाया गया। मृतका के परिजन इस घटना को दुष्कर्म और हत्या करार दे रहे हैं, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

घर में अकेली थी युवती, बहन ने देखा शव

यह दर्दनाक घटना बुधवार को सामने आई, जब बड़ी बहन घर लौटी और उसने देखा कि छोटी बहन का शव खिड़की की ग्रिल से दुपट्टे से बंधा हुआ था। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने तीन दिन तक कार्रवाई नहीं की और मामला टालती रही।

पिता की हो चुकी थी मृत्यु, मां अनुकंपा पर कार्यरत

युवती के पिता कोरबा (छत्तीसगढ़) के मूल निवासी थे और एसईसीएल में कार्यरत थे। निधन के बाद मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह सिंगरौली में दो बेटियों के साथ रहती हैं। मृतका कुछ दिन पहले ही भोपाल से घर आई थी।

प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच, एक गिरफ्तार

मोरवा टीआई उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में संदीप वैश्य (22) नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह सिंगरौली का ही रहने वाला है। संदीप और मृतका के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली।

हालांकि परिजन इस थ्योरी को नकार रहे हैं और साफ तौर पर कह रहे हैं कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे मार डाला गया और आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया था। बाद में रीवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया।

कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज किया लेकिन दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ी। साथ ही, शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। शव को करीब तीन घंटे तक परिजनों ने नहीं उठाने दिया, विरोध जताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button