March 23, 2026 12:12 am
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
छत्तीसगढ़

दूसरे के साथ बना रही थी सम्बन्ध… पति ने दी खौफनाक सजा, बच्चों का भी किया ये हाल, पत्नी के धोखे का दर्दनाक अंजाम जानकर कांप जाएगा रूह

पखांजूर:  रविवार रात चंदनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। परतापपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह और पत्नी के अवैध संबंधों से आहत होकर अपने ही परिवार को खत्म करने का खौफनाक कदम उठाया। इस दर्दनाक घटना में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि पति और सात माह की गर्भवती पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पति देवेंद्र बैरागी की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ पिछले कुछ समय से अवैध संबंध था। छह महीने पहले वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी लेकिन कुछ समय बाद पुनः पति के पास लौट आई। तभी से दोनों के बीच तनाव चल रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे, देवेंद्र ने अपने घर लौटते समय एक योजना के तहत कोल्डड्रिंक में फेराडोन नामक जहरीले पदार्थ को मिलाया। सबसे पहले उसने यह जहरीला पेय तीनों बच्चों को पिलाया और उन्हें सुला दिया। इसके बाद उसने खुद और अपनी पत्नी को भी यह कोल्डड्रिंक पिलाई।

रात करीब 3 बजे जब पत्नी के पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब तक तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी और पति-पत्नी भी तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पत्नी के अवैध संबंध और पारिवारिक कलह को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button