June 30, 2025 8:05 pm
ब्रेकिंग
अब अग्नि-5 मिसाइल को बंकर बस्टर में बदलने की तैयारी में भारत, पल भर में तबाह होगा टारगेट सावधान! दिल्ली में एक जुलाई से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ड्राइविंग सीट पर बैठने से पह... मुंबई के डब्बावालों ने किया दाम बढ़ाने का ऐलान, अब आपको कितने देने होंगे पैसे? ‘बिप्लब-सतपाल और मीनाक्षी लेखी वही लोग हैं, जो…’, बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम पर भड़की TMC तेलंगाना: BJP विधायक टी राजा सिंह का इस्तीफा, लड़ना चाहते थे प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मणिपुर: चुराचांदपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, जांच में जुटी ... मैं ही हूं मुख्यमंत्री का चेहरा, सरकार बनी तो बिहार को स्कॉटलैंड बना दूंगा: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की ... आगरा एयरपोर्ट को बम की धमकी, ताजमहल के पास चली गोली; ताजनगरी को सुलगाने की साजिश! एक क्लिक और 10 हजार खाते में देखकर गंवा दिए 16 लाख, ठगी की ये कहानी दिमाग घुमा देगी
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के फलस्वरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु 6 करोड़ 76 लाख 55 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।
ऑडिटोरियम निर्माण होने से आम लोगों को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए एक सुव्यवस्थित मंच प्राप्त होगा। यहाँ विभिन्न प्रकार के आयोजन जैसे नाटक, संगोष्ठी, सेमिनार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं सरकारी कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा सकेगा। इससे प्रतिभाओं को अपनी कला और विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधा आधारित अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को केंद्र में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यों को निरंतर स्वीकृति मिल रही है और योजनाएं भी तेजी से क्रियान्वित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button