February 22, 2026 11:20 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

पंजाब में गौ-तस्करी का भंडाफोड़, गायों से भरे ट्रक पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

खन्ना: खन्ना शहर में पुलिस ने गौ-तस्करी के एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 27 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक को पकड़ा गया, जिसमें 13 दुधारू गायें और एक बछड़ा भरकर मलेरकोटला से खन्ना की ओर लाया जा रहा था।

डी.एस.पी. कर्मवीर तूर ने जानकारी दी कि अनुराग वर्मा नामक व्यक्ति ने 112 हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक ट्रक नंबर आर.जे.-11जी.बी.-2442 में अवैध रूप से गायों को भरकर खन्ना लाया जा रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गौ रक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक को चीमा चौक के पास रोक लिया। मौके पर थाना सिटी-2 के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी अपनी पुलिस टीम सहित पहुंचे और ट्रक की तलाशी ली।

जांच में पाया गया कि ट्रक में ठूंसे हुए हालत में 13 गायें और एक बछड़ा लाया जा रहा था। ट्रक को ब्रिज मोहन पुत्र नवाब सिंह निवासी पुरा गजाधार गूंगावली बिचौला, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) चला रहा था और उसके साथ सन्नी निवासी उसी गांव का व्यक्ति था। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह ट्रक मलेरकोटला के थाना सदर अहमदगढ़ अधीन गांव दुलवां से लोड किया गया था। गायों को महाराष्ट्र भेजने की तैयारी थी। ट्रक को लोड कराने वाला मुख्य आरोपी सलमान नामक व्यक्ति है, जो फिलहाल फरार है।

पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें ब्रिज मोहन और सन्नी के अलावा काका सलीम (निवासी जमालपुरा, मलेरकोटला), मुस्तकीम (तिगांव, जिला मेवात, हरियाणा), इस्लाम (बहेड़, जिला मेवात) और फेम उर्फ मुच्छ (बेगमसराय, जिला संभल, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

डी.एस.पी. तूर ने बताया कि पकड़ी गई सभी गायें दुधारू हैं, जिनमें से पांच गर्भवती हैं। उन्हें तुरंत बघौर स्थित गौशाला में भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक बार की तस्करी नहीं बल्कि एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस की टीमें अन्य राज्यों में भी सक्रिय हैं। डी.एस.पी. ने कहा कि पशु क्रूरता और गौ-तस्करी जैसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button