February 12, 2026 6:47 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

ससुराल वालों को ऑनलाइन मार्केटिंग बता कर चला रहा था लू्डो का सट्टा, बिलासपुर से मध्य प्रदेश के 4 युवक गिरफ्तार

 बिलासपुर: ऑनलाइन लूडो पर सट्टा चलाने वाले चार युवकों को एसीसीयू और सरकंडा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। एक युवक ने अपने ससुराल को ही सट्टे का अड्डा बनाया था। उसने ससुराल वालों को ऑनलाइन मार्केटिंग के काम करने का झांसा देकर पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया था।

बता दें कि पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये का हिसाब, पांच मोबाइल और एक लैपटॉप जब्त किया है। आरोपी युवकों को जेल भेजा गया है। सरकंडा सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि एसीसीयू की टीम को स्वर्णिम एरा कालोनी में ऑनलाइन सट्टा चलने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने स्वर्णिम एरा कालोनी स्थित मकान नंबर 152 में दबिश दी।

मध्य प्रदेश के हैं सभी आरोपी

पुलिस की टीम को वहां पर मध्यप्रदेश के शहडोल सिंधी मोहल्ला निवासी राहुल छाबड़ा(25) अपने साथियों सुमित चांदवानी(19) निवासी शहडोल, ओम प्रकाश नागवानी (20) निवासी सुभाष नगर, सागर और मोहित बर्मन(25), निवासी उमरिया मध्यप्रदेश के साथ मिला। पूछताछ में युवक गोलमोल जवाब दे रहे थे। उनके माेबाइल और लैपटॉप की जांच में पता चला कि युवकों ने श्याम लूडो किंग नाम से वाट्सएप ग्रुप बनाया है।

आरोपी इसमें रुपये लगाकर लूडो खेलने वालों को जोड़ते थे। अलग-अलग कैटेगिरी के जुआरियों को दूसरों लिंक देकर जुआ खेलवा रहे थे। उनके कब्जे से पांच मोबाइल और एक लैपटॉप मिला है। इसमें करीब 20 लाख के लेनदेन का हिसाब है।

ससूराल को बनाया था अड्डा

पूछताछ में पता चला कि राहुल छाबड़ा का स्वर्णिम एरा कॉलोनी में ससुराल है। उसने सुरक्षित ठिकाना मानकर यहां पर अपना अड्डा बनाया था। यहां से वह सट्टे के इस कारोबार को ऑनलाइन आपरेट कर रहा था। मकान के भूतल पर उसके ससुराल वाले रहते हैं। उन्हें दामाद की करतूत की भनक तक नहीं लगी। उसने ससुराल वालों को आनलाइन मार्केटिंग का काम करने की बात कही थी।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। साथ ही युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपी युवकों को जेल भेजा गया है।

महिला के बैंक खाते में हो रहा था लेनदेन

बताया जाता है कि आरोपित युवक ने सट्टे का लेनदेन करने के लिए एक महिला के नाम पर बैंक एकाउंट खुलवाया था। सट्टे का पूरा लेनदेन महिला के बैंक एकाउंट से किया जा रहा था। अब पुलिस युवकों के नेटवर्क और उनसे लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button