Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख...

विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर मे शस्त्र एवं वाहन पूजन किया गया संपन्न।•

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शस्त्र पूजन एवं वाहन पूजन पश्चात किया गया हर्ष फायर*।
:-सरगुजा जिले के सभी थानों/चौकियो में भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधि विधान से हुआ संपन्न*।

अम्बिकापुर–/ विजयादशमी पर्व पर रक्षित केंद्र अंबिकापुर समेत समस्त थाना/चौकियो मे सुबह शस्त्रों और पुलिस वाहनों की पूजा की गई, इसके अलावा मंत्रोचारण के बीच हवन भी किया गया, जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके साथ ही सरगुजा पुलिस आमजनो को न्याय दिलाने में सहयोगी बन पाये इसकी कामना कर शस्त्र एवं वाहन पूजन पश्चात पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किए, हर साल की तरह इस साल भी दशहरे के अवसर पर परम्परागत ढंग से पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार कक्ष में रखे हथियारों को बाहर निकाल कर पूजा-अर्चना की गई एवं पूजा पश्चात हथियारों को शस्त्रागार में सुरक्षित रखा गया।

⏩️ पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा (भा.पु.से.) ने कहा कि विजयादशमी पर्व के मौक़े पर पुलिस प्रतिवर्ष शस्त्रों के माध्यम से शक्ति की पूजा करती है, विजयादशमी का पर्व हमें बेहतर मार्ग का अनुसरण कर असत्य पर सत्य की जीत के मायने बताती हैं, इसके साथ ही पुलिस लाइन में पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा की गई, पुलिस अधिकारियों द्वारा हवन और पूजा अर्चना कर जिले और प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहने के लिए प्रार्थना की गई, इसी तरह से सरगुजा जिले के सभी पुलिस थानों/चौकियो में शस्त्रों की थाना प्रभारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने विजयादशमी पर्व पर जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य एवं सदाचरण की राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है, आमजनों के हित मे सरगुजा पुलिस लगातार अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, साथ ही सतत प्रयासों से जिले मे अपराध के अपराधों मे कमी लाकर शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाया रखा जायगा।

⏩️ शस्त्र पूजन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), नगर सेना कमांडेंट शिवकुमार कठोतिया, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत , सहित रक्षित केंद्र के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.