July 5, 2025 5:30 pm
ब्रेकिंग
यमुना को निर्मल बनाने, नालों की सफाई… दिल्ली जल बोर्ड करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर खुद लेगा निर्णय... जब अधिकारियों ने उठाई नरसिंह भगवान की फोटो… पीछे मिला लाखों का गांजा, जानें रेड की पूरी कहानी मुझे उम्मीद है कि मैं 30-40 साल तक और जीवित रहूंगा… दलाई लामा ने उत्तराधिकारी विवाद पर लगाया विराम शिक्षा जीवन को दिशा देने वाला सर्वोत्तम मार्ग: श्रीमती कौशल्या साय ऑपरेशन सिंदूर से लेकर जनगणना 2027 तक…जानिए कौन हैं सुमिता मिश्रा, जिन्हें सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदार... मथुरा छोड़कर चले जाएं… हेमा मालिनी के बयान पर BJP नेता ने कसा तंज, बोले- बाहर के लोग बाहर जाएं क्या पहले ही लिखी जा चुकी थी सिवान ट्रिपल मर्डर की स्क्रिप्ट? आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घ... कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को अपनी पहचान नहीं करनी होगी सार्वजनिक, QR कोड में छिपी होगी हर जा... शराब की जगह बोतल में पानी मिलाकर बेचते थे, गाजीपुर में कैसे हुआ फर्जीवाड़ा? दो अरेस्ट किसी कीमत पर छोड़ा न जाए… पटना में बिजनेसमैन की हत्या पर पुलिस से बोले सीएम नीतीश
सरगुजा संभाग

श्री जगन्नाथ महाप्रभु आज रथ में होंगे सवार, भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय करेंगे शिरकत…..

0000

दोकड़ा–/ (J A news) आज दोकड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ में सवार होकर मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से वापसी करते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम इस यात्रा में देखने को मिलेगा।

विशेष आकर्षण : ओडिशा की सांस्कृतिक झलक

इस वर्ष की बाहुड़ा यात्रा में ओडिशा की प्रसिद्ध दुलदूली बाजा एवं संकीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पारंपरिक बाजों की गूंज और भक्तिमय कीर्तन से वातावरण गूंज उठेगा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगे शामिल

इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वे भगवान के दर्शन कर रथ यात्रा में भाग लेंगी और श्रद्धालुओं के साथ धर्ममयी वातावरण को साझा करेंगी।

रथ यात्रा की शुरुआत

बाहुड़ा यात्रा के लिए रथ आज मौसी घर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के लिए रवाना होगा। रथ को सजाया गया है पारंपरिक झूमरों, पुष्पों और रंगीन वस्त्रों से। सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रथ यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन व श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है।00

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button