February 25, 2026 7:44 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
दिल्ली/NCR

गाजियाबाद कोर्ट में खराब हुई लिफ्ट, लोगों की अटकी सांसें; वकीलों ने किया रेस्क्यू

गाजियाबाद जिला कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोर्ट में लगी एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई. इस लिफ्ट में आधा दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे. जिनमें अधिवक्ता, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे. ये सभी लोग कोर्ट में अपने मामलों की पैरवी करने आए थे. लिफ्ट के फंसने के बाद कई लोगों को घबराहत होने लगी. जब बाहर मौजूद लोगों को इस बात का पता चला तो वकीलों ने लिफ्ट का दरवाजा आधा खोला और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला.

यह घटना कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में लगी लिफ्ट में हुई है. इस लिफ्ट का इस्तेमाल रोजाना कोर्ट में मौजूद वकील और आम लोग करते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई और अंदर मौजूद लोग गर्मी और घुटन से परेशान हो उठे. लिफ्ट में एक महिला को सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. महिला की आंखों में डर और आंसू साफ दिखाई दे रहे थे.

वकीलों ने किया रेस्क्यू

बाहर मौजूद लोगों को जब लिफ्ट के फंसने की जानकारी मिली तो मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने बिना समय बर्बाद किए लिफ्ट के दरवाजे को हाथों से खोलने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा थोड़ा खुला गया और फंसे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया. इस घटना ने जिला कोर्ट की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. कोर्ट परिसर में आई इस तकनीकी खराबी ने न केवल लोगों की जान जोखिम में डाली बल्कि न्याय प्रक्रिया को भी प्रभावित किया.

घटना की होगी जांच

घटना के बाद बार काउंसिल की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि लिफ्ट के खराब होने के कारणों की जांच की जाएगी. यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है कि लिफ्ट की नियमित जांच कब की गई थी और उसमें किस स्तर की मेंटेनेंस की गई थी.

Related Articles

Back to top button