February 28, 2026 4:50 am
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि...
राजस्थान

राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, हादसे में पायलट समेत 2 की मौत

राजस्थान के चुरू में आज बुधवार को वायुसेना का एक जगुआर प्लेन क्रैश हो गया है. यह हादसा रतनगढ़ के भानूदा गांव में हुआ. मलबे से 2 शव बरामद हुए हैं. माना जा रहा है कि ये शव पायलट के हैं. वायुसेना की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस की दी. जानकारी मिलते ही ही पुलिस की एक टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंच गई ताकि इलाके को सुरक्षित किया जा सके और आगे की जांच में मदद मिल सके. फिलहाल पायलट की पहचान और विमान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

इससे पहले 2 अप्रैल को भी गुजरात के जामनगर के पास भारतीय वायुसेना का जगुआर प्लेन क्रैश हो गया था. वायुसेना का यह डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक फाइटर जगुआर था. यह हादसा देर रात 9:30 बजे हुआ. यह जगुआर ट्विन सीटर ट्रेनर एयरक्राफ्ट था और इसमें 2 पायलट सवार थे. हादसे में एक पायलट बच गया तो दूसरे की की मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button