April 4, 2026 9:14 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

MP में मां ने ही की थी ढाई महीने के बच्चे की हत्या, दो साल बाद ऐसे खुला हत्या का राज

रीवा।: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक मां ने अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया, 2 साल तक महिला सबसे झूठ बोल रही थी। लेकिन पति ने न्याय पाने के लिए दो साल तक संघर्ष किया, पति ने पत्नी के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और लगातार न्याय के लिए भटक रहा था। पति पत्नी के बीच हुए बातचीत के ऑडियो क्लिप से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है। यह पूरी घटना रीवा के मनगंवा थाना क्षेत्र की है, जहां 6 जनवरी 2023 को एक मां ने अपने मासूम बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  महिला सबको बताती थी कि बच्चे की मौत बीमारी से हुई है। लेकिन बच्चे के पिता को इस बात का शक था की बच्चे की हत्या कर दी गई जिसको लेकर वो पुलिस के चक्कर लगाता रहा। बच्चे के पिता प्रकाश गुप्ता के मोबाइल पर उसकी पत्नी ने इस हत्या को लेकर बताया था।

मोबाइल की आडियो रिकार्डिंग क्लिप जिसमें ढाई माह के बच्चे मृतक लक्ष्य उर्फ धैर्य गुप्ता की मौत के बारे में मां प्रिया गुप्ता और पिता प्रकाश गुप्ता के बीच बातचीत की गई, पुलिस ने रिकॉर्डिंग की बातचीत प्राप्त की। पति पत्नी के बीच हुई मोबाइल फोन की बातचीत की जांच एफएसएल भोपाल से कराई गई। आडियो क्लिप रिकार्डिंग और पीएम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ, पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बच्चे की हत्या करने की बात  पुलिस को बता दी है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति पर शक करती थी। घटना वाले दिन भी महिला का अपने पति से विवाद हुआ था।

उस दिन महिला काफी गुस्से में थी, उसका बच्चा उसके साथ कमरे में था। सुबह 4 बजे बच्चा लक्ष्य उर्फ धैर्य जग गया था, गुस्से में उसने उसे दूध पिलाया जिसके बाद उसने उल्टी कर दी। उस दिन महिला काफी गुस्से में थी और उसने बच्चे का मूंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। और पलंग में लिटाकर ऊपर से कम्बल से ढक दी, और बच्चे की मौत बीमारी से होने की कहानी सब को बताई लेकिन पति को उस पर शक था। पुलिस ने महिला का बयान लेने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button