February 24, 2026 7:23 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

बोरी में बंद युवती के शव मामले में सनसनीखेज खुलासा, सच जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

लुधियाना: लुधियाना के आरती चौक में एक युवती का शव बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति और ससुराल वालों ने की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के बारे में बड़े खुलासे कर सकते हैं।

मृतका की पहचान रेशमा निवासी सर्किट हाउस के रूप में हुई है। पुलिस ने देर रात मृतका के पति अजय और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक, जब वह लाश को बोरी में रख कर ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे, तब एक रेहड़ी चालक ने उसे रोक लिया था। जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ था। हालांकि आरोपी पति अपने साथी के साथ मौके से भाग गया था। लेकिन देर रात पुलिस ने आरोपी पति अजय और उसके माता पिता को काबू कर लिया है।

बता दें कि हाल ही में आरती चौक के पास सड़क किनारे मोटरसाइकिल सवार 2 युवक एक बोरी फेंक रहे थे। इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा कि बोरी में आम हैं। जब बोरी से बदबू आई तो उन्होंने कहा कि इसमें कुत्ता है। शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी चालाकी से मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आकर जब बोरी को खोला तो अंदर एक युवती का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Related Articles

Back to top button