February 12, 2026 6:40 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
लाइफ स्टाइल

ब्लो ड्राई करते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान

अक्सर कुछ लोग बालों को सुखाने या उन्हें मैनेजेबल बनाने के लिए ब्लो ड्राई का इस्तेमाल करते हैं. बालों को ब्लो ड्राई करने से वो काफी स्ट्रेट और बाउंसी हो जाते हैं. लेकिन अगर ब्लो ड्राई करते समय कुछ बातों का ख्याल न रखा जाए तो इसका असर आपके बालों की हेल्थ पर पड़ सकता है. कई बार कुछ लोग बिना हीट प्रोकेटक्टर इस्तेमाल किए ही बालों में ब्लो ड्राई करने लगते हैं, जिससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं.

वहीं, ऐसी ही कई और गलतियां हैं जो अक्सर लोग ब्लो ड्राई करते वक्त करते हैं. अगर आप भी इन्हीं गलतियों को दोहरा रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन सी हैं वो गलतियां जो बालों में ब्लो ड्राई करते वक्त नहीं करनी चाहिए और इनका बालों पर क्या नुकसान होता है.

बहुत ज्यादा गीले बालों को ब्लो ड्राई करना

अक्सर लोग गीले बालों में ही ब्लो ड्राई करने लगते हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है. गीले बालों में ब्लो ड्राई करने से बाल डैमेज हो सकते हैं. इसलिए हमेशा तब ही ब्लो ड्राई करनें जब बाल पूरी तरह से सूख जाएं. साथ ही बालों को कंघी से सुलझाते रहें इससे बाल कम टूटते हैं और बाल ज्यादा स्ट्रेट होते हैं.

बहुत ज्यादा ड्राई हेयर में ब्लो ड्राई करना

जैसे कुछ लोग बहुत ज्यादा गीले बालों में ब्लो ड्राई करते हैं. वैसे ही कुछ लोग बहुत ज्यादा ड्राई हेयर में ब्लो ड्राई कर लेते हैं. अगर आप ड्राई हेयर में ब्लो ड्राई करेंगे तो इससे उनके डैमेज होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है और बाल और ज्यादा रूखे-बेजान लग सकते हैं. इसलिए हमेशा थोड़े गीले बालों में ही ब्लो ड्राई करें.

स्कैल्प के पास ब्लो ड्राई करना

हमेशा कहा जाता है कि जब भी किसी हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों में करें तो इसे जड़ों से दूर रखना चाहिए. ब्लो ड्राई करते वक्त भी स्कैल्प को बचाना चाहिए. इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं , जिससे हेयर फॉल हो सकता है या बढ़ सकता है. साथ ही बाल ड्राई भी हो सकते हैं.

Related Articles

Back to top button