February 23, 2026 10:55 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

पुलिसवालों के बच्चों को काटा तो 10 कुत्तों को मार दी गोली, शव को बोरे में भरकर फेंका;

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने लोगों का ध्यान खींचा है। आरोप है कि कांकेर पुलिस लाइन में एक थाना प्रभारी ने 10 बेजुबान कुत्तों को गोली मार दी। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर दावा किया जा रहा है कि इन कुत्तों के शवों को बोरे में भरकर नदी किनारे फेंक दिया गया। इस मामले में एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे एक वीडियो में कथित तौर पर कुत्तों को गोली मारने और उनके शवों को ठिकाने लगाने का दृश्य दिखाया गया है। यह वीडियो कांकेर पुलिस लाइन के अंदर का बताया जा रहा है, जहां एक टीआई पर कुत्तों को निशाना बनाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्रूरता उस समय हुई जब एक कुत्ते ने कथित तौर पर टीआई के बच्चे को दौड़ाया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

पुलिस कर रही जांच

कांकेर पुलिस ने का इस घटना पर बयान सामने आया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता को भी परखा जा रहा है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत अगर ये आरोप सही पाए गए, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। साथ ही, यह भी जांच का विषय है कि क्या पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित स्थान पर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button