March 6, 2026 2:52 pm
ब्रेकिंग
रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... जशपुर जिले में बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ...
मध्यप्रदेश

टीम खंडेलवाल में बदलाव को लेकर बैठकों का दौर जारी, पूर्णकालिक और नए चेहरों को मिलेगा मौक़ा

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के हाथों में आने के बाद पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार हेमंत खंडेलवाल अपनी नई टीम के गठन को लेकर लगातार बड़े नेताओं से भेंट कर रहे हैं। खंडेलवाल ,राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट कर चुके हैं और इन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पहले ही मुलाकात कर ली थी। शनिवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी भेंट कर संगठन के संबंध में बातचीत की। सिंधिया ने इस मुलाक़ात के बारे में बाक़ायदा ट्वीट कर बताया।

जमीनी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में भाजपा

सूत्रों के अनुसार अब पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं और नए चेहरों को संगठन में ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी।जिसके चलते मौजूदा संगठन में मोजूद सात सांसद, एक कैबिनेट मंत्री और छह विधायक टीम से बाहर किये जाएंगे।

विष्णुदत्त शर्मा की टीम में थे कई जनप्रतिनिधि

Related Articles

Back to top button