August 3, 2025 8:57 pm
ब्रेकिंग
शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं...
मध्यप्रदेश

गुना में ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्टर साहब के सामने पिया नाले का गंदा पानी, जानिए पूरा मामला

गुना।  बमोरी तहसील के विशनवाड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले आंखवारा गांव के ग्रामीण इन दिनों गंभीर जल संकट और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होने की दोहरी मार झेल रहे हैं। गांव में पेयजल का कोई स्वच्छ स्रोत न होने के कारण लोग नाली और पोखर का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इसी समस्या को लेकर गांव की कई महिलाएं दूषित पानी की बोतलें लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचीं और जिला प्रशासन के समक्ष अपनी आपबीती सुनाई।

महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही सबके सामने गंदा पानी पीकर अपनी पीड़ा व्यक्त की और कलेक्टर से सीधा सवाल किया कि क्या वे ऐसा दूषित पानी पी सकते हैं। महिलाओं ने बताया कि गांव में न तो कोई ट्यूबवेल है और न ही हैंडपंप, और तो और नल-जल योजना भी अब तक उनके गांव तक नहीं पहुंच पाई है। पेयजल के साथ-साथ, महिलाओं में इस बात को लेकर भी गहरा आक्रोश था कि उनके गांव में अधिकांश पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है।

हालांकि, जनसुनवाई के बाद कलेक्टर किशोर कन्याल ने महिलाओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल गांव में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने महिलाओं को आश्वस्त किया है कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है और जल्द ही पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित कार्रवाई करेगा और उन्हें इस गंभीर समस्या से निजात मिलेगी।

Related Articles

Back to top button