August 6, 2025 10:06 am
ब्रेकिंग
सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच...
पंजाब

Chandigarh की बल्ले-बल्ले, सख्त निगरानी से शहर को मिली बड़ी सफलता

चंडीगढ़ ने सफाई के मामले में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंक स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में मिली है। यह सम्मान दिल्ली में हुए एक प्रोग्राम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया। इस मौके पर चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और मेयर हरप्रीत कौर बबला ने मिलकर यह अवॉर्ड लिया।

साल 2023 में चंडीगढ़ 11वें स्थान पर था लेकिन इस बार नगर निगम की मेहनत और साफ-सफाई की सख्त निगरानी से शहर को यह बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम ने शहर को साफ रखने के लिए सख्त कदम उठाए। जिन लोगों ने खुले में या गलत जगह कूड़ा फैंका, उन पर सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से नजर रखी गई और चालान किए गए। इसके अलावा घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करने की व्यवस्था, कचरे को अलग करने की सुविधा और गीले सूखे कचरे के लिए अलग डिब्बे लगाने जैसे काम भी अच्छे ढंग से किए गए।

Related Articles

Back to top button