August 3, 2025 10:15 pm
ब्रेकिंग
शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं...
पंजाब

Diljit Dosanjh बनेंगे जांबाज पायलट, निभाएंगे 1971 युद्ध के हीरो सेखों का रोल, पढ़ें…

पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों जहां पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ चर्चा में हैं वहीं वह फिल्म बॉर्डर-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वे एक एयरफोर्स अफसर का किरदार निभा रहे हैं। ये एयरफोर्स अफसर भारतीय वायुसेना के जांबाज फ्लाइंग अफसर शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों हैं। यह वही वीर योद्धा हैं, जिन्हें भारतीय वायुसेना से अब तक का इकलौता परमवीर चक्र सम्मान मिला है।

बता दें कि, 1971 की भारत-पाक युद्ध के दौरान उन्होंने अपनी अद्वितीय वीरता का प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के 6 फाइटर जेट्स ने जब भारतीय एयरबेस पर हमला किया, तब सेखों ने अकेले ही मुकाबला किया और उनमें से 2 जेट को मार गिराया। इस साहसिक कार्रवाई के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हुए। उस समय उनकी शादी को मात्र 6 महीने ही हुए थे।

उनकी वीरता का लोहा न केवल भारत, बल्कि पाकिस्तान ने भी माना। पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व अधिकारी कैसर तुफैल ने अपनी किताब में स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी पायलट भी सेखों को एक “काबिल और साहसी विरोधी” मानते थे। अब दिलजीत दोसांझ द्वारा निभाया जा रहा उनका किरदार ‘बॉर्डर-2’ में देशभक्ति की भावना को और भी जीवंत करेगा। इस फिल्म के माध्यम से नई पीढ़ी को इस महान शहीद की कहानी से रूबरू कराया जाएगा।

शहीद फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों बारे में जानें

फ्लाइंग अफसर सेखों का जन्म 17 जुलाई 1945 पंजाब के लुधियाना जिले के छोटे से गांव इसेवाल में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ कर एयरफोर्स में अफसर बन गए। सेखों ने दसवीं तक की पढ़ाई गांव मोही में की, फिर कानपुर जाकर वायुसेना की ट्रेनिंग ली। बचपन से देखा हुआ सपना उन्होंने देश के लिए आसमान में उड़ कर पूरा किया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा तैयार की जा रही ‘वीरों की गाथा’ सीरीज़ में भारतीय वायुसेना के शहीद फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों की बहन इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि उनके भाई का बचपन से ही देश के लिए कुछ करने का सपना था। आखिर में उन्होंने 1964 में एयरफोर्स में शामिल होकर अपना सपना पूरा किया। इंद्रजीत बोपाराय के अनुसार, सेखों का जीवन और बलिदान आज भी लाखों युवाओं को प्रेरणा देता है।

गौरतलब है कि , निर्मलजीत सिंह सेखों शादी के मात्र 6 महीने बाद देश पर कुर्बान हो गए थे। निर्मलजीत सिंह सेखों के दादा बचन सिंह ब्रिटिश आर्मी में थे और पिता त्रिलोक सिंह वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे। उनकी शादी मंजीत कौर के साथ हुई थी। 6 महीने बाद ही भारत-पाक युद्ध छिड़ गया था इसी दौरान निर्मलजीत देश पर कुर्बान हो गए।

Related Articles

Back to top button