February 23, 2026 12:22 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
देश

कल से संसद का मानसून सत्र, आज हुई सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस बोली- पहलगाम से लेकर SIR तक पर जवाब दें पीएम मोदी

लोकसभा का मानसूत्र सत्र सोमवार को शुरू होने जा रहा है. इसी को लेकर विपक्षी दल के सभी नेताओं ने सदन में उठाए जाने वाले सवालों की लिस्ट बना ली है. इसी बीच कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा वह सरकार की पहलगाम सुरक्षा चूक, भारत को लेकर ट्रंप के दावे, चुनाव आयोग संबंधी कई अहम मुद्दे सदन में उठाएंगे.

बता दें कि मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. यह बैठक बुलाने का प्रमुख उद्देश्य संसद की कार्रवाई को सुचारू रूप से चलाना है. बैठक से पहले कई नेताओं ने मीडिया के सामने उनके द्वारा उठाए जाने वाले सवालों पर चर्चा की.

‘पीएम मोदी सदन में दें जवाब’

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों के महत्वपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के बाद संसद का सत्र शुरू हो रहा है. हमें उम्मीद है पीएम मोदी सदन में जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि जैसा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने बताया कि पहलगाम हमला सुरक्षा चूक थी, तो सरकार को अपनी चूक पर बात रखनी होगी. गोगोई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय हमने अपनी सेना को समर्थन दिया, यह जरूरी है कि संसद में हम सेना के साथ एकजुट रहें.

ट्रंप और चुनाव आयोग पर भी उठाएंगे सवाल

गोगोई ने कहा जो बयान अमेरिका के राष्ट्रपति की ओर बार-बार आ रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने करवाया, वह भारत की गरिमा और सेना के शौर्य पर सवाल उठाता है. चुनाव आयोग को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वोट देने का अधिकार हर नागरिक होता है, आज चुनाव आयोग राजनीतिक दलों से ठीक से बात करने में भी हिचकिचा रहे हैं. चुनाव आयोग की तरफ से किसी भी पार्टी को कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया रहा है. इसके अलावा चीन को लेकर रक्षा और विदेश नीति पर भी चर्चा हो.

गोगोई ने कहा कि हमें उम्मीद की पीएम सरकार का मुखिया होने के नाते इन सभी सवालों पर स्पष्टीकरण देंगे. उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक चर्चा की उम्मीद करते हैं.

देखें वीडियो:

 

संजय सिंह ने भी सदन में उठने वाले मुद्दों पर की बात

आप सांसद संजय सिंह ने भी सर्वदलीय बैठक से पहले बताया की वह सदन में किन-किन मुद्दों को लेकर सरकार को घेरेंगे. उन्होंने कहा कि जो मुद्दा हम बाहर उठाते हैं वहीं सदन में भी उठाएंगे. सांसद ने बताया कि वह भारत को लेकर ट्रंप के बेबुनियादी दावे, दिल्ली और यूपी में सरकारी स्कूली बंद होना, बिहार चुनाव में एसआईआर जैसे कई प्रमुख मुद्दों को सदन में उठाएंगे और सरकार से इन सवालों के जवाब मांगेंगे.

Related Articles

Back to top button