August 4, 2025 12:06 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थिति में जन अभियान परिषद के साथ दो एमओयू होंगे साइन विकास की राह पर हम सबको साथ लेकर बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी में मिला करोड़ों की कीमत वाला दुर्लभ सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू एक्स गर्लफ्रेंड पर किया पेंचकस से अटैक, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ा… फिर निकाला जुलूस सावन के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन, दिव्य रूप में नजर आए बाबा महाकाल; शाम को शहर में निकलेगी भ... बिहार: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, गड्ढे में गिरी डीजे वैन, 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल आंध्र प्रदेश के ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत, 3 घायल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने क्यों कहा- अगर हुई देरी तो पूरे देश से लाएंगे गाय ‘मैं सब को बताना चाहता हूं…’ पत्नी का सिर काटकर धड़ से अलग किया, फिर न्यूज चैनल पहुंचकर पति ने कही य... 450 करोड़ कमाने वाली Saiyaara का ये एक्टर कभी करने लगा था खेती, छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री
छत्तीसगढ़

कांकेर में बैकफुट पर नक्सल संगठन, 62 लाख के 13 नक्सलियों का सरेंडर, इनमें 5 महिलाएं भी शामिल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल मोर्चे पर जवानों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है, केंद्र सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सल खत्म करने की दिशा में लगातार सफलता हासिल कर रही है। जवानों के ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास योजना जैसे कार्यक्रम से नक्सली मुख्य विचारधारा में लौट रहे हैं। उत्तर बस्तर में सक्रिय 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया है, जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश कोमरा और उत्तर बस्तर डिविजन का कमांडर इन चीफ मैनू नेगी भी शामिल है। मंगलू पर 10 लाख जबकि मैनू पर 8 लाख का ईनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10लाख का एक,  8 – 8 लाख के 4 , 5-5 लाख के 3 और एक एक लाख के 5 नक्सली शामिल है।

मंगलू और मैनू कई बड़ी नक्सल वारदात में शामिल रहे हैं, दोनों ही लगभग 20 सालों से नक्सल संगठन का हिस्सा है, मंगलू पर 7 जवानों की हत्या का आरोप है, जबकि मैनू पर 26 जवानों की हत्या का आरोप है, दोनों के सरेंडर से उत्तर बस्तर में नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button