February 12, 2026 6:41 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

जशपुर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बने जामटोली के सरपंच कुंवर साय

सरपंच संघ की कुनकुरी में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चुने गये संघ पदाधिकारी

कुनकुरी–/ सरपंच संघ जिला इकाई जशपुर की आवश्यक बैठक कुनकुरी जनपद पंचायत के सभाकक्ष मे सम्पन्न हुवा जिसमे पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं रोहित खलखो के विशिष्ट आतिथ्य तथा अरुण खलखो की अगुवाई मे सरपंच संघ जिला इकाई जशपुर का गठन किया गया जिसमे कुंवर साय पैंकरा सरपंच जाम टोली को जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया वही जिला उपाध्यक्ष पद पर वाल्टर कुजूर, रोशन सनमानी,  लुशी ग्रेस मिंज  रजनी भगत को मनोनीत किया गया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष के पद पर  कल्पना लकड़ा, कु नवीना पैंकरा जिला सचिव,  सुनीता पैंकरा सह सचिव, ओमप्रकाश पैंकरा, संयोजक मनोज भगत, सलाहकार के रूप में नीलम भगत, निराली टोप्पो, अर्जुन लकड़ा एवं नगेन्द्र भगत को जवाबदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के पद पर प्रवीण बड़ा एवं श्रीमती अंजलीना टोप्पो को पदस्थ किया गया। शेष पदों पर आगामी बैठक मे विस्तार किये जाने का निर्णय लिया गया। कुंवर साय पैंकरा को सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नागलोक फरसा बहार क्षेत्र मे ख़ुशी का लहर है कुंवर साय पैंकरा का इतना कम उम्र मे इतनी बड़ी उपलब्धि के पीछे ग्राम पंचायत जाम टोली के मतदाता भाई बहनो का अमूल्य योगदान है क्योंकि सन, 2020के पंचायत चुनाव मे उनकी पत्नी श्रीमती सुरंती पैंकरा सरपंच के पद पर निर्वाचित की गई थी उक्त समय से ही कुंवर साय पैंकरा सरपंच प्रतिनिधि के रूप मे फरसा बहार के सरपंच साथियो के साथ मिलकर कार्य कर रहे थे वही वे भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्त्ता के रूप मे क्षेत्र मे लगातार सक्रिय भूमिका मे रहे तथा विधानसभा चुनाव 2023 मे भी पंडरी पानी मंडल मे घूम घूम प्रचार प्रसार किया तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के करीबी माने जाते है । कुंवर साय पैकरा को 2025 में चुनाव जितने के बाद सरपंच संघ फरसा बहार अध्यक्ष बनाया गया था पर उनकी संघ के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब जशपुर जिला सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद कुंवर साय पैंकरा नेसंघ के लिए सरपंच संघ जशपुर के 444 ग्राम पंचायत के सरपंच साथियो के साथ मिलकर ब्लॉक एवं जिला की समस्यायों का निराकरण करने का भरोसा दिलाया तथा कहा कि एक छोटे से गाँव जाम टोली के मुझ जैसे सरपंच को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी सरपंच साथियो समर्थकों को हृदय से धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button