February 12, 2026 11:15 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों में भी अलर्ट; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार भारी बरसात हो रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोंकण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के विशाल गंगा के मैदान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और असम 70 से 200 मिमी बरसात दर्ज हुई. मौसम विभाग की ओर से आज भी कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

देश की राजधानी दिल्ली में देर रात बारिश हुई. इस वजह से राज्य में तापमान भी कुछ गिरा है और लोगों को भारी उमस से भी राहत मिली है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया गया है कि राज्य में आज यानी 26 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं राज्य में ये बारिश 31 जुलाई तक जारी रह सकती है.

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बना है. ये तेजी से झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बढ़ रहा है. इस वजह से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. आज छत्तीसगढ़, कोंकण और विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बरसात देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल भारी की संभावना जताई है. पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में हल्की बरसात की संभावना है.

हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश

इसके अलावा गोवा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, दक्षिण गुजरात, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का मौसम विभाग की और से अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में भी अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है. त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालयय में आज और भारी बरसात हो सकती है.

Related Articles

Back to top button