February 23, 2026 4:29 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
धार्मिक

बोलने से डर नहीं… दिलजीत के बाद पाकिस्तानी कलाकारों संग काम करेगा ये सिंगर, तैयार है तगड़ा प्लान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब साउथ के साथ ही पंजाबी सिनेमा की फिल्मों को भी काफी सपोर्ट मिल रहा है और पंजाबी कलाकारों की पॉपुलैरिटी भी खूब बढ़ रही है. पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की दुनिया दीवानी है. भारत के साथ ही उन्हें पाकिस्तान में भी भरपूर प्यार मिल रहा है. मगर पाकिस्तानी कलाकारों संग कोलाबोरेशन की वजह से ही उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ गई है. एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया है. ऐसे में अब एक और पंजाबी सिंगर ने अपने अपकमिंग प्लान्स बता दिए हैं जिसके हिसाब से वो कई पाकिस्तानी कलाकारों संग काम करने की तैयारी में हैं. अब उनका वीडियो वायरल भी हो रहा है और उनके वीडियो पर फैंस के रिएक्शन भी आ रहे हैं.

हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान सिंगर जसबीर जस्सी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और कोलाबोरेशन्स के बारे में बातें की. इस दौरान सिंगर से पूछा गया कि क्या वे भी पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं या क्या पाकिस्तानी कलाकारों के साथ उनके भी प्रोजेक्ट्स आने जा रहे हैं. इसका जवाब देते हुए जसबीर जस्सी ने कहा- मेरे तो बहुत सारे गाने आने वाले हैं. मेरा तो एक गाना गुलाम अली खान साहब के बेटे के साथ आने वाला है. इसके अलावा मैं तो बहुत गाने करता रहता हूं. मैं एक गाना कर रहा हूं इस समय एस एम सादिक के साथ. वहीं मेरा एक गाना और है जिसमें जो एक्ट्रेस है वो भी पाकिस्तानी ही है. मुझे लगता है कि आर्ट को अलग रखना चाहिए. स्पोर्ट्स को भी अलग रखना चाहिए. क्रिकेट और हॉकी तो हो रहा है. लेकिन आर्ट में क्या होता है कि लोगों को जल्दि टारगेट कर लिया जाता है

क्या जसबीर जस्सी को लग रहा है डर?

इस दौरान जसबीर जस्सी से पूछा गया कि क्या इस माहौल में उन्हें डर भी लग रहा है. तो इसपर जसबीर जस्सी ने कहा- सच बोलने में मुझे कभी डर नहीं लगता है. ना मुझे करियर का डर लगता है ना तो मुझे शोज का डर लगता है. मुझे पता है कि बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो मेरे साथ हैं. बहुत सारे लोग तो हमें इस बात के लिए भी काफी अप्रिसिएट कर रहे हैं कि सच बोलने वाले भी बंदे हैं. कुछ सिंगर ऐसे हैं जो सच बोलने के बजाय इस बात का ध्यान देते हैं कि दूसरे खुश हो जाएं. लेकिन ऐसा नहीं होता है.

Related Articles

Back to top button