February 23, 2026 11:08 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

2 दिन के दिल्ली दौरे पर CM साय, गृहमंत्री अमित शाह, JP नड्डा समेत बड़े नेताओं से करेंगे मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम साय 5:30 बजे इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से वो छत्तीसगढ़ सदन जाएंगे और वहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे. दिल्ली दौरे पर वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही अन्य भाजपा नेताओ से भी मुलाकात करेंगे.

गृहमंत्री को देंगे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी: मुख्यमंत्री साय मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री को देंगे. खासतौर से मानसून सीजन में भी यह ऑपरेशन चल रहा है इसको लेकर के जिस तरह की गतिविधि छत्तीसगढ़ में बनी हुई है उसकी पूरी जानकारी गृहमंत्री अमित शाह से साझा करेंगे. छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के लिए कई बड़ी उपलब्धियां पिछले एक हफ्ते के दौरान सामने आई है जिसमें 67 नक्सलियों का सरेंडर सबसे बड़ी उपलब्धि है.

जेपी नड्डा से भी होगी चर्चा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की तैयारी और रणनीति को लेकर जो भी अपडेट अभी तक रहा है उसकी भी जानकारी उन्हें देंगे. सरगुजा के मैनपाट में जुलाई महीने में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर हुआ था. इस दौरान बनी बीजेपी की नई रणनीति को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की जाएगी.

मंत्रिमंडल विस्तार भी है मुद्दा: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार का मामला लंबे समय से चला आ रहा है माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस दौर में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर के भी चर्चा हो सकती है. साथ ही छत्तीसगढ़ में मिली कई सड़क परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button