Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

किसने किया रेप? मानसिक रूप से बीमार लड़की भूल गई नाम, 8 महीने की प्रेग्नेंट… 100 लोगों में से कैसे पुलिस आरोपी तक पहुंची?

महाराष्ट्र के मुंबई के घाटकोपर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक मानसिक रूप से अस्थिर नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए गए, जिसके बाद वह 8 महीने की गर्भवती पाई गई है. इस मामले में तिलक नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना तब सामने आई जब घाटकोपर में रहने वाली 18 वर्षीय युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच के दौरान डॉक्टर्स ने खुलासा किया कि युवती 8 महीने की गर्भवती है. इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.

आरोपियों के नाम नहीं बता पा रही थी

पीड़िता के बयान के आधार पर पहले सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. पीड़िता ने शुरुआत में अस्पताल के पास रहने वाले एक युवक और उसके दो साथियों पर संबंध बनाने का आरोप लगाया था. हालांकि, पीड़िता की मानसिक स्थिति अस्थिर होने के कारण वह समय और नामों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी. जांच में पता चला कि जिन लोगों का नाम उसने लिया था, उनमें से एक की इस साल जुलाई में मौत हो चुकी है.

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

इस उलझन के बावजूद, पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी. पुलिस ने 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की, जिसमें ऑटो चालक, चाय विक्रेता और मंदिर के आसपास के लोग शामिल थे. इसी दौरान, एक और युवक का नाम सामने आया जो घटना के बाद से फरार था. पुलिस ने उसे ट्रैक किया और गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ संबंध बनाने की बात स्वीकार कर ली है.

पुलिस ने अब स्पष्ट किया है कि यह सामूहिक बलात्कार का मामला नहीं है. गिरफ्तार किए गए युवक को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस की जांच अभी भी जारी है और वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस मामले में और भी लोग शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.