February 11, 2026 12:36 pm
ब्रेकिंग
MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ... Dhurandhar 2 Update: फरवरी में आएगा 'धुरंधर: द रिवेंज' का पहला गाना, जानें कब रिलीज होगा रणवीर सिंह ...
सरगुजा संभाग

ड्यूटी के दौरान पत्थलगांव क्षेत्र में शराब के नशे में धुत आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया निलंबित

⏺️ पिछले दिनों उसका वर्दी में नशे की हालत में सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था,
⏺️ अनुशासनहीन कर्मचारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, अनुशासन सर्वोपरि,

जशपुरनगर, 07 अगस्त 2025। रक्षित केन्द्र जशपुर से दिनांक 05.08.2025 को आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को न्यायालय पत्थलगांव में वारंट पेशी ड्यूटी पर भेजा गया था। ड्यूटी के दौरान उक्त पुलिसकर्मी को पुलिस वर्दी में शराब के नशे की हालत में एक दुकान के टेबल पर लेटे हुए पाया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस अनुशासनहीन और अपमानजनक कृत्य से पुलिस विभाग की छवि आम जनता के बीच धूमिल हुई। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  शशि मोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आज दिनांक 07.08.2025 को तत्काल प्रभाव से आर.क्र. 446 अलबर्ट एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस प्रकरण की प्राथमिक जाॅंच हेतु उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/मुख्यालय) श्रीमती मंजूलता बाज को नियुक्त किया गया है।
➡️एसएसपी *शशि मोहन सिंह* ने कहा है कि – *”पुलिस वर्दी की मर्यादा और छवि को आघात पहुंचाने वाले किसी भी अधि./कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा, विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है।”*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button