February 11, 2026 6:12 pm
ब्रेकिंग
Medical Negligence: ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस... इंसानियत शर्मसार: दुकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, शव को सड़क पर फेंककर दुकानदार हुआ फरार Sports Department Action: स्टेडियमों की खराब हालत सुधारेगा खेल विभाग, जानें आपके शहर के किन ग्राउंड्... Faridabad News: अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की ... Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, किसान फसलों को बचाने के लिए अप... लापरवाही की हद: अधिकारियों की सुस्ती से अंधेरे में डूबा ‘सखी’ केंद्र, 2 दिनों से ठप है कार्यालय का क... Haryana News: एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा... Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस... ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया ज... Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर
सरगुजा संभाग

ब्रम्हाकुमारी बहनों द्वारा जेल में बन्द भाईयो के कलाइयों पर बांधी राखी

 

बन्दी भाईयो को नशा से दूर रहने की अपील

अम्बिकापुर–/ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबिकापुर के केंद्रीय जेल में बंदी भाइयों को रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गयाl
सरगुजा संभाग की आदरणीय विद्या दीदी जी ने सभी कैदी भाइयों को भाईचारे की भावना लाने की बात कही कि हम सब एक परमपिता परमात्मा के संतान हैं आत्मा रूप में हम सब भाई-भाई हैंl इसीलिए तो नारा लगाते हैं हिंदू, मुस्लिम सिख, इसाई आपस में हम सब भाई- भाई हैं। आगे जीवन का महत्व बताते हुए कहा हमारा जीवन बहुत कीमती है यह जीवन के अच्छे बुरे कर्म के रचयिता हम स्वयं है क्योंकि जो कर्म हम करते हैं उसी का फल हमें मिलता है चाहे वह अच्छा हो या बुरा परंतु इस सुंदर जीवन में अवरोध डालने वाला सबसे बड़ा नशा है जब हम नशा करते हैं तो हमारा जीवन, परिवार ,समाज , देश बर्बाद हो जाता है हम बुरे नहीं हैं लेकिन जब हम इस जीवन में शराब या नशा को अपनाते हैं वास्तव में यही बुराई है इसी से अनेक विकर्म होते हैंl इस कलयुगी दुनिया को सतयुगी दुनिया बनाने के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं क्योंकि हम बदलेंगे तो संसार बदलेगा तो पहले हमें स्वयं से शुरुआत करनी हैl आगे उन्होंने सभी भाइयों को बदले की भावना को खत्म करने के लिए कहा हमें बदला नहीं लेना है बदल कर दिखाना है तथा परमात्मा से क्षमा मांगने और दूसरों को क्षमा करने को कहाl रक्षाबंधन में बहनों ने अपने भाइयों से खर्चे के रूप में कोई भी एक बुराई को गिफ्ट के रूप में देने को कहा और सभी से संकल्प करायाl
विद्या दीदी ने सभी को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कराईl
जेल अधीक्षक सहित सभी सुरक्षाकर्मियों को और लगभग 500 बंदी भाइयों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र
बांधे और सभी का मुख मीठा किया गयाl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button