February 11, 2026 6:00 pm
ब्रेकिंग
Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशा... Harsimrat Kaur Badal: पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP स... Gold Price Today: बुधवार को सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमतें? जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव Punjab Politics: पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हल... Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना... PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए...
बिलासपुर संभाग

79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन |

शान से लहराया तिरंगा - मंडल रेल प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण |

बिलासपुर :- 15 अगस्त 2025

पूरे राष्ट्र के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर मे 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल द्वारा मंडल सुरक्षा आयुक्त डी एस तोमर की अगुवाई में राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, शाखाधिकारी, मजदूर कांग्रेस व अन्य एशोसिएशनों के पदाधिकारियों के अलावा अधिकाधिक संख्या में अधिकारी-गण एवं कर्मचारी-गण उपस्थित थे ।
सर्वप्रथम खोईवाल ने उपस्थित जनसमूह को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने मंडल के उपलब्धियों के बारे में बताते हुये कहा कि हमने इस वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में 63.19 मिलियन टन माल कि ढुलाई की है | साथ ही लगभग 92 लाख 50 हजार यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया है | मंडल के अम्बिकापुर स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित कर दिया गया है शेष अन्य 17 स्टेशनों में पुनर्विकास के कार्य तीव्र गति से जारी है | बिलासपुर स्टेशन परिसर में हेल्थ कियोस्क की आधुनिक सुविधा, उसलापुर रेलवे स्टेशन पर स्मार्ट कार्ड आधारित डिजिटल पार्किंग प्रणाली का शुभारंभ किया गया जो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली डिजिटल पार्किंग सुविधा है। साथ ही उन्होने मंडल के विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी बताया |
मंडल के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण, संरक्षा, सुरक्षा, अवसंरचना अनुरक्षण और ट्रेन संचालन जैसे सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह उपलब्धियां सभी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रयास का परिणाम हैं। उन्होंने सभी रेलकर्मियों के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई |
अंत में उन्होने मान्यता प्राप्त संगठनों के पदाधिकारियों को उनके बहुमूल्य सुझावों एवं सहयोग तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को उनके सक्रियता एवं सहभागिता के लिये धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button