February 13, 2026 5:46 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

*➡️ आरोपी सूरज वर्मा के कब्जे से 30 पत्ता में 240 नग प्रतिबंधित PYEEVON SPAS PIUS कैप्सूल व मोबाइल फोन को पुलिस ने किया जप्त*
*➡️ मामला थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 21(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम आरोपी -सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी पिस्का मोड़, बैंक कालोनी, थाना सुखदेवनगर , रांची , झारखंड हाल मुकाम ग्राम चिडोरा, थाना कांसाबेल,जिला जशपुर (छ. ग)*

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/08/25 को थाना कांसाबेल पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि आरोपी सूरज वर्मा, जो कि थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिडोरा में रहता है, जो कि अपने पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS को रखा है व कांसाबेल चर्च रोड में बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में है, जिस कांसाबेल पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के साथ, मुखबिर के बताए स्थान पर जा कर, कांसाबेल चर्च रोड के पास स्थित एक शो रूम के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्ति को घेरा बंदी कर हिरासत में लिया गया , पूछताछ पर उसने अपना नाम सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी पिस्का मोड़, बैंक कालोनी, थाना सुखदेवनगर , रांची , झारखंड हाल मुकाम ग्राम चिडोरा, थाना कांसाबेल,जिला जशपुर (छ. ग) का रहने वाला बताया , जहां वह एक ढाबे का संचालन करता है।पुलिस के द्वारा जब संदिग्ध आरोपी सूरज वर्मा की तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे एक नीले रंग की प्लास्टिक के झोले में एक डब्बे के अंदर पैक कुल 30 पत्ता, प्रत्येक पत्ते में 8- 8 कैप्सूल, इस प्रकार कुल 240 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS मिला, पुलिस के द्वारा जब उक्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को रखने, परिवहन करने व बिक्री करने के संबंध में, संदिग्ध आरोपी सूरज वर्मा से, वैध दस्तावेजों की मांग की गई तो, उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश नहीं किया जा सका। जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी सूरज वर्मा को हिरासत में लेकर, उसके कब्जे से सभी 240 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS को बरामद कर, औषधि निरीक्षक से परीक्षण कराया गया व जिनके द्वारा परीक्षण उपरांत उक्त PYEEVON SPAS PIUS कैप्सूल को क्रय विक्रय हेतु प्रतिबंधित बताने पर, सभी 240 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है व आरोपी सूरज वर्मा के कब्जे से उसके द्वारा प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त 240 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS की बाजार में कीमत प्रति कैप्सूल 79.20 रु के हिसाब से कुल 19008 रु है।
➡️ पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 21(बी) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, पूछताछ पर उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है । पुलिस के द्वारा इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी सूरज वर्मा, उक्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को कहां से ले कर आया था, जिस पर भी पुलिस के द्वारा शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राठिया, नीता कुर्रे, आरक्षक शिवचंद भगत, वीरेंद्र एक्का व सुरेश एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस के द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत् कांसाबेल क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है , अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button