February 11, 2026 9:07 am
ब्रेकिंग
West Bengal Update: बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे ... Jaipur Mystery: जयपुर में गायब हुए 2 जापानी टूरिस्ट; रेस्टोरेंट से हुए लापता और सीधे पहुँच गए जापान,... Rail Safety Crisis: ट्रेन में यात्री भगवान भरोसे! वेंडरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर यात्री को किया अधमर... Assam Voter List: असम की फाइनल वोटर लिस्ट जारी; ड्राफ्ट सूची से 2.43 लाख नाम बाहर, अब 2.49 करोड़ मतद... Cyber Fraud Update: साइबर ठगों की अब खैर नहीं! CBI और I4C का चलेगा 'हंटर', अमित शाह ने दी देश के दुश... Delhi Govt Scheme: दिल्ली की बेटियों के लिए खुशखबरी! 'लखपति बिटिया' योजना का आगाज, अब लाडली की जगह म... Exam Special: ड्रोन कैमरे का कमाल! 12वीं के बोर्ड पेपर में दीवार फांदकर नकल कराते दिखे अभिभावक, कैमर... Peeragarhi Mystery: काला जादू या सोची-समझी साजिश? पीरागढ़ी केस में 'तांत्रिक' कनेक्शन से हड़कंप, कार... Budget 2026: लोकसभा में बजट पर बहस का आगाज़! राहुल और नरवणे की किताब पर विवाद के बीच विपक्ष ने सरकार... Delhi Crime: दिल्ली में खेल-खेल में मची चीख-पुकार! 18 साल के बेटे से गलती से चली गोली, मां की मौके प...
सरगुजा संभाग

ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

# गौरव और आलोक की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले का खिताब अपने नाम किया

# आयुष और अभिनव की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

पत्थलगांव । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इनडोर स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आस पास के क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला में गौरव गोयल और आलोक गर्ग की जोड़ी ने शानदार खेल खेलते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी आयुष गोयल और अभिनव गोयल की जोड़ी को हराकर फाइनल मुकाबले का खिताब अपने नाम किया । विजयी टीमों को पत्थलगांव न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी के हाथों पुरुस्कार वितरण किया गया। श्री तिवारी स्वयं बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी माने जाते है, जिन्होंने ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर सर्वोत्तम खेल के लिए प्रेरित किया।

# शहर के एकमात्र इनडोर स्टेडियम की हो रही अनदेखी

स्टेडियम के बाहर पसरा अंधेरा

पत्थलगांव नगर में करोड़ों रुपए से बने एकमात्र इनडोर स्टेडियम अव्यवस्थाओ की भेंट चढ़ चुका है । खिलाड़ियों का कहना है कि उक्त स्टेडियम में ना ही कभी साफ सफाई होती न ही खिलाड़ियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था रहती है यहाँ तक कि ओपनिंग के बाद सालों से स्टेडियम का न तो मेंटेनेंस कराया गया और न ही रंगरोगन का कार्य किया गया जो कि विभागीय लापरवाही जीता जागता उदाहरण है। खिलाड़ी ही स्वयं अपने श्रम से स्टेडियम के अंदर सफाई करते हैं।

# शाम होते ही बन जाता है मनचलों व शराबियों का अड्डा

बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जॉनसन और विक्की चौहान ने बताया कि शाम के अंधेरे में मनचले युवकों का जमावड़ा स्टेडियम परिसर में लग जाता है और साथ शराबियों द्वारा शराब की बोतलें फेंक कर चल देते हैं जिसे हम खिलाड़ियों द्वारा ही कई बार साफ किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button