February 13, 2026 2:13 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
सरगुजा संभाग

*मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन* *रणजीता स्टेडियम में उमड़ा ऐतिहासिक जनशैलाब

 

*08 टीमों ने लिया भाग, विजेता टीम को 71 हजार एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित*

*नागपुरी और बॉलीबुड के कलाकरों ने बांधा समा, खुब झुमे लोग*

*जशपुरनगर 18 अगस्त 2025/* श्री बालाजी जनकल्याण समिति के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को देखने भारी जनसैलाब उमड़ा, पूरा स्टेडियम दर्शकों से भरा रहा। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने आए दर्शक प्रतियोगिता देखने के साथ ही नागपुरी और बॉलीबुड के गानों में मस्त होकर झुमते नजर आए। यह आयोजन हमेशा से ही लोगों के लिए एक उत्सव की तरह रहा है। न केवल जिले बल्कि अन्य राज्यों से भी इस प्रतियोगिता का आनंद लेने दर्शक भारी संख्या में पहुंचे थे।
इस दौरान भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय एवं कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत तथा समिति के संरक्षक कृष्ण कुमार राय, नरेश नन्दे, राज कपूर भगत, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा विभाग, नगर पालिका विभाग, एसआईएस के जवान, पत्रकारगण, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का लगातार सहयोग प्राप्त होता आया है।
इस दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने सभी लोगों को कृष्णजन्म अष्टमी की बधाई दी। उन्होंने इस भव्य प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजक समिति को भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस प्रतियोगिता को देखने लोगों के भीड़ प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण का आशीर्वाद से यह कार्यक्रम इतना सफल और भव्य रूप लेता जा रहा है। मैं भगवान से प्राथना करती हूं कि उनका आशीर्वाद मेरे क्षेत्र की जनता पर हमेशा बना रहे। भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से ही गोविंदा टीम की टोली मटकी फोड़ जैसे कठिन कार्य को सफलता से अंजाम दे पाते हैं। उन्होंने अपने वक्तव्य में समिति के सदस्यों को ढेर सारी शुभकामनाएं देने के साथ ही सफल आयोजन लिए उनकी सराहना भी की। विधायक श्रीमती भगत स्वयं रुचि लेकर समिति के सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए लगातार मार्गदर्शन भी देती आ रही है।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने विशाल जनशैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि मैं जिला पंचायत अध्यक्ष हूं और मेरे जिले में इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन की बधाई देते हुए आयोजन समिति को अपना सम्पूर्ण योग देने की बात कही।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा की इस कार्यक्रम में सनातनियों का मेला लगा है यह हम सनातनियों का पहचान एवं एकता को दिखाता है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि कार्यक्रम पहले छोटे स्तर में श्री बालाजी मंदिर के सामने होता था, पर अब इतना भव्य रूप ले चुका है यह सब श्री बालाजी भगवान का आशीर्वाद पूरी जनता को प्राप्त हो रहा है। अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट ने कहा कि आज बड़ा ही गर्व हो रहा है कि जशपुर में सनातनी परंपरा निभाई जा रही है और धर्म की रक्षा हो रही है।
विदित हो कि समिति के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम का 20वां वर्ष था। 20 वर्षाे से जशपुर की जनता एवं प्रायोजकों का सहयोग मिल रहा है जिसके कारण यह कार्यक्रम सफल रहा है। इस बार कार्यक्रम ओर भी भव्य एवं जबरदस्त रहा।
इस भव्य प्रतियोगिता में झारखंड के नागपुरी जगत के सुपरस्टार नितेश कच्छप एवं सुप्रसिद्ध गायिका चिंता देवी आकर्षण का केंद्र रहे। उनके मंच पर आते ही भारी जन सैलाब के द्वारा तालियां बजाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके द्वारा विभिन्न गीतों के माध्यम से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्पाइरल थॉट्स रांची बैंड की शानदार प्रस्तुति ने लोगों अपने ओर आकर्षित किया। जिसमें जशपुर के शान खाग़ेश सारथी, हिमांशु पांडे कमलेश्वर सारथी एवं हर्ष मिश्रा के गीतों पर गोविंदा की टोली एवं दर्शक झूमने पर विवश करते रहे। लोगों ने तालियां बजा करके इनका अभिवादन और स्वागत किया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम 2025 में 8 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुली नंबर वन, सी.एस.के पत्थलगांव, यंग आर्मी, बजरंग दल, विश्वकर्मा क्लब, पिकअप संघ, वंशराज बाउंड्रीवॉल और महाकाल ग्रुप शामिल थे। इन टीमों के बीच में मटकी फोड़ने के लिए जोर आजमाइश हुआ। अंत में चौथे राउंड में सी.एस.के. पत्थलगांव की टीम के द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ने में सफलता प्राप्त की गई। उन्हें विजेता टीम घोषित करते हुए 71 हजार रूपए की नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर पुरूस्कृत किया गया।
अखिल भारतीय कल्याण आश्रम जशपुर के बच्चों के द्वारा भी इस अवसर पर मलखम से अपने करतब दिखाए। दर्शकों ने उनके मलखम देकर चंकित रहे और तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।
श्री बालाजी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष पंडित मनोज रमाकांत मिश्रा और मार्गदर्शक नरेश नंदे ने समस्त अतिथियों एवं विशाल जन सैलाब जन समूह का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सबको बधाई दिया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए सबका आशीर्वाद मांगा। इस कार्यक्रम आयोजन में बालाजी जनकल्याण समिति के कार्यकर्ता राकेश मिश्रा, रवि भगत, शुभम खुंटे, संजय अग्रवाल, गौतम झा, संतोष स्वर्णकार, ललित साहू, उमेश साहू, नकुल साहू, यशवंत स्वर्णकार, विनोद कुमार यादव, प्रतीक श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, अनुभव सिंह, आशीष सतपती, राजू गुप्ता, मनोज गौतम, समर विजय प्रसाद , विक्की गुप्ता, कोलेश्वर अग्रवाल, रोपन राम, प्रीतम नायक, अन्य समिति के सदस्य एवं महिला सदस्य का योगदान सराहनीय रहा। इनके मेहनत से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button