February 12, 2026 12:24 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

कीड़ा लगा है कहकर मासूम के कान से बाली नोंच ले गया दरिंदाः गुना में स्कूल के सामने अमानवीय वार

गुना।: मध्य प्रदेश के गुना शहर की राधा कॉलोनी में शर्मनाक और अमानवीय वारदात को अंजाम देते हुए एक शख्स 9 वर्षीय छात्र के कान से सोने की बाली नोंच ले गया। बालक के कान पर जख्म हो गया है। घटना के बाद अभिभावक ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज तो ले गई लेकिन बालक के साथ अमानवीय वारदात करने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। जिसने भी इस घटना का वीडियो देखा वह आरोपी को दुर्दांत और शैतान कहने पर विवश हो गया है।

आपको बता दें कि पूरा घटनाक्रम गुरुवार दोपहर लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर सामने आया है। राधा कॉलोनी निवासी उम्मेद सिंह रजक का लगभग 9 वर्षीय पुत्र देव रजक अपने स्कूल न्यू लाइफ पब्लिक के एक छात्र से कॉपी लेने गया था। पिता उम्मेद के मुताबिक देव अपनी कॉपी स्कूल में ही भूल गया था। वापस लौटने के दौरान उसके साथ एक अन्य बालक भी मौजूद था। स्कूल के ठीक सामने एक युवक देव के नजदीक आया और कहने लगा कि देव के कान में कीड़ा लगा हुआ है। मासूम देव ने आरोपी की नीयत भांप ली थी और वह मना करते हुए उससे दूर जाता रहा लेकिन आरोपी जबरन देव के नजदीक पहुंचा और कीड़ा निकालने के बहाने उसकी बाली नोंच ली।

मासूम देव दर्द से कराह उठा। उसने तुरंत अपने पिता को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे देव के पिता ने शहर कोतवाली पुलिस को फोन करके बुलाया। पीड़ित छात्र देव के पिता उम्मेद का आरोप है कि स्कूल के ठीक सामने उनके पुत्र के साथ क्रूरता की गई, लेकिन स्कूल का स्टाफ या अन्य कोई व्यक्ति उसे बचाने के लिए नहीं पहुंचा। छात्र देव रजक के पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे के फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।

Related Articles

Back to top button