Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन...

शराब दुकान में 47 लाख का घोटाला, सेल्समैन पर आरोप, आबकारी विभाग ने कराई एफआईआर

महासमुंद: जोगीडीपा शराब दुकान में काम करने वाले 2 सेल्समैनों ने हिसाब किताब में गड़बड़ी कर 47 लाख का घोटाला कर दिया. गबन का मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने पटेवा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पटेवा पुलिस अब गबन के आरोपों की जांच कर रही है.

जोगीडीपा शराब दुकान में 47 लाख का गबन: शराब दुकानों में बिक्री के पैसों का गबन किया जाना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी गबन के कई आरोप दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों पर लग चुके हैं. ताजा घटनाक्रम पटेवा पुलिस स्टेशन के जोगीडीपा शराब दुकान का है. आबकारी विभाग की मानें तो दुकान में काम करने वाले 2 सेल्समैनों ने ही इस गबन को अंजाम दिया है. गबन की राशि 47 लाख है. पटेवा पुलिस ने 2 सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

शासकीय राशि में हेरफेर: पटेवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक दुकान में हुई बिक्री राशि में करीब 47 लाख 45 हजार रुपए की शासकीय राशि का गबन किया गया है. गबन की गई राशि लाखों में है लिहाजा पुलिस भी पूरी सख्ती से मामले की जांच में जुटी है.

दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में दोनों आरोपियों से विभागीय पूछताछ के बाद शुक्रवार देर शाम मामले में जुर्म दर्ज किया गया है: विनोद कश्यप, थाना प्रभारी, पटेवा

जोगीडीपा स्थित कम्पोजिट शराब दुकान के सैल्समैन द्वारा बिक्री रकम को जमा करने में हेराफेरी की गई है. जिसकी पुष्टि ऑडिट के दौरान हुई. ऑडिट में देखा गया है की रकम जमा पर्ची में ओवर राइटिंग कर छेड़छाड़ किया गया है. हमने दो सेल्समैन से पूछताछ के बाद पटेवा थाने में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया है: एस के सूर्यवंशी, जिला आबकारी अधिकारी

घोटाले पहले भी होते रहे: सरकारी शराब दुकान में हेरी फेरी और गबन का ये कोई पहला मामला नहीं है. जोगीडीपा शराब दुकान से पहले मुख्यालय स्थित तुमाडबरी शराब दुकान और रायपुर रोड स्थित प्रीमियम वाइन शॉप में शराब की बिक्री रकम के घोटाले का मामला सामने आ चुका है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.