Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल...

बंदर भगाने की बात पर हथियारों से हमला, मुख्य सरगना की तलाश

दुर्ग: धमधा थाना अंतर्गत घोटवानी गांव में पड़ोसियों का विवाद इतना बड़ा हो गया कि पुलिस फोर्स को गांव पहुंचना पड़ा. घटना में कई महिलाओं को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है. अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत फैल गई.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने घटना की पूरी जानकारी दी.

पड़ोसी महिलाओं में शुरू हुआ विवाद: घोटवानी गांव में दो महिलाओं हेमलता वर्मा और धान बाई नाम की महिलाएं आपस में पड़ोसी है. दोनों के बीच 23 अगस्त को विवाद हुआ था.

बंदर भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद: अड़ोस पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाओं के बीच बंदर भगाने को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाओं के बीच गाली गलौज शुरू हो गया.

इसके बाद क्या हुआ: धान बाई ने विवाद की जानकारी रायपुर के गुढ़ियारी में रहने वाले अपने बेटे पप्पू वर्मा को दी. जिसके बाद पप्पू वर्मा अपने कुछ दोस्तों और परिचितों के साथ स्कॉर्पियों गाड़ी में घोटवानी गांव पहुंचा. हूटर बजाते हुए दो कारों में सवार दर्जनों नकाबपोश बदमाश गांव में घुस आए. वह अपने दोस्तों के साथ हेमलता वर्मा के घर में घुसा और मारपीट की. उनके कपड़े फाड़े. धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में घर की महिलाओं को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. अचानक हुए इस हमले से गांव में दहशत फैल गई.

गांव में खूनी संघर्ष: पप्पू वर्मा के गांव पहुंचने की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली, ग्रामीण आक्रोशित हो गए. उसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई. तुरंत एसडीओपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पंचू वर्मा, संगम मेश्राम, गुढ़ियारी का रहने वाला, राकेश वर्मा और प्रभात चंदेल, पचरीकला, बेमेतरा के रहने वाले हैं.

मुख्य आरोपी पप्पू वर्मा फरार: पुलिस अधिकारी ने बताया कि धान बाई का बेटा पप्पू वर्मा की आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से उठना बैठना है. जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया.तीन से चार आरोपी फरार है. जिनमे मुख्य आरोपी पप्पू वर्मा भी शामिल है. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.