April 3, 2026 1:52 pm
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...
पंजाब

पंजाब में बाढ़ के हालातों के बीच Schools के बाद अब बंद रहेंगे ये संस्थान, आदेश जारी

गुरदासपुर/अमृतसर: बाढ़ की संभावना को देखते हुए पंजाब के स्कूलों में 30 अगस्त तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। इसी बीच ब्यास और अजनाला के सीमावर्ती इलाके में बहने वाले रावी दरिया में लगातार आ रहे पानी को देखते हुए अमृतसर जिला प्रशासन की तरफ से 27 अगस्त के दिन सभी कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है। अमृतसर के साथ-साथ गुरदासपुर में भी जिला मजिस्ट्रेट ने बुधवार, 27 अगस्त को जिले के सभी कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में 27 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

अमृतसर जिले की बात करें तो अभी तक ब्यास दरिया या रावी दरिया ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन हिमाचल व जम्मू कश्मीर में हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद पानी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन की तरफ से संवेदनशील गांवों में मुनादी भी करवानी शुरू कर दी गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। प्रशासन की टीम जिसमें डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और एडीसी रोहित गुप्ता सहित समूह प्रशासनिक अधिकारी पुलिस अधिकारियों और अलग-अलग विभागों की टीम पिछले दो दिन से रात दिन हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं और 24 घंटे काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button