April 3, 2026 3:39 pm
ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...
राजस्थान

राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाके में धमाका… 9 की मौत, लोग बोले – लगा जैसे एयर स्ट्राइक हुई हो

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राजस्थान के बीकानेर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ है. इस वीभत्स घटना में 9 लोगों की मौत हुई है. धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनी गई. एक बार तो लोग इसे एयर स्ट्राइक समझ सहम गए. जिस बिल्डिंग में यह भयानक हादसा हुआ, उसका दो मंजिला बेसमेंट और उसके ऊपर की पूरी इमारत ढह गई. हादसा बीकानेर के मदान मार्केट में बुधवार को हुआ.

बीकानेर के मदान मार्केट में गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई. बुधवार को तीन शव बरामद किए गए, जबकि गुरुवार सुबह पांच और शव निकाले गए हैं. गंभीर रूप से घायक एक शख्स की अस्पताल में मौत हो गई. इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शोक जताया है. मृतकों के परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.

ऐसे हुआ हादसा, चली गईं 9 जानें

जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेंडर में विस्फोट बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुआ. जहां यह हादसा हुआ, वहां ज्वैलरी बनाने का काम किया जाता है. पुलिस के अनुसार, बाजार में मुख्य रूप से आभूषण बनाने वाली वर्कशॉप हैं, जिनमें से कई कथित तौर पर अवैध गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही थीं. बताया जा रहा है कि कई दुकानदार छोटे गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करके आभूषण बना रहे थे, जिन्हें वे बड़े सिलेंडर से भर रहे थे. इसी बीच लापरवाही की वजह से हादसा हो गया.

21 दुकानें झतिग्रस्त, मलबे में दबा लाखों का सोना

हादसे में आसपास की 21 दुकानें झतिग्रस्त हुई हैं. इनके मलबे में लाखों रुपये का सोना दबा होने की आशंका है. जिस बिल्डिंग में हादसा हुआ, उसके मलबे से शवों को निकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बुधवार को सलमान (35), असलम (35) और सचिन सोनी (22) के शव बरामद हुए. जबकि, गुरुवार को किशन सोनी (23), किशनलाल सोनी (25), रामस्वरूप सोनी (20), लालचंद सोनी (23) और असलम मलिक (31) के शव मलबे से निकाले गए. इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button