February 27, 2026 9:06 am
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान
देश

वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट पर राहुल ने सरकार को घेरा, बोले- जीजा को 10 साल से किया जा रहा परेशान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुरुआती चार्जशीट दायर कर दी है. इस मामले में ईडी की तरफ से 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसे दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने दाखिल किया गया है. अब इस मामले मं राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने सरकार पर वाड्रा को परेशान करने का आरोप लगाया है.

राउज एवेन्यू कोर्ट में लंबी पूछताछ के बाद आखिरकार ईडी ने अपनी चार्जशीट पेश कर कर दी है. इस मामले पर लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मेरे जीजाजी को पिछले 10 सालों से इस सरकार की तरफ से परेशान किया जा रहा है. यह जो ताजा आरोपपत्र हैं उसी षडयंत्र का ही एक और हिस्सा हैं.

उन्होंने कहा कि मैं रॉबर्ट, प्रियंका और उनके बच्चों के साथ खड़ा हूं. क्योंकि उन्हें दुर्भावनापूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित बदनामी और उत्पीड़न का एक और हमला झेलना पड़ रहा है. मुझे पता है कि वे सभी किसी भी तरह के उत्पीड़न का सामना करने के लिए पर्याप्त बहादुर हैं और वे गरिमा के साथ ऐसा करते रहेंगे. आखिरकार सच्चाई की जीत होगी.

क्या है पूरा मामला जिसमें पेश की गई चार्जशीट?

रॉबर्ड वाड्रा के खिलाफ ये चार्जशीट शिखोपुर लैंड डील मामले में पेश की गई है. इसमें 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. यह मामला 2008 में गुरुग्राम के शिखोपुर में हुए एक जमीन सौदे से जुड़ा है. ईडी की मानें तो वाड्रा ने यहां 3.53 एकड़ महज 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसे कुछ ही समय बाद वाड्रा ने 58 करोड़ रुपये में बेच दिया था. ईडी का आरोप है कि ये सौदा फर्जी दस्तावेजों और वाड्रा के व्यक्तिगत प्रभाव के जरिए हुआ, जिसमें नियमों का उल्लंघन किया गया. इस मामले में ED ने वाड्रा और उनकी कंपनी से जुड़ी कुल 43 संपत्तियों को अटैच किया है.

24 जुलाई को होगी मामले की सुनवाई

ईडी ने इस मामले में चार्ज शीट पेश की है. उसकी आज सुनवाई होने वाली थी. हालांकि इसे टाल दिया गया है. हरियाणा के शिकोहपुर में भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा और बाकी लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. इस मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी.

Related Articles

Back to top button