February 23, 2026 5:46 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

जशपुर में गणेश विसर्जन का जश्न मातम में बदला: तेज रफ्तार बोलेरो ने ग्रामीणों को रौंदा, 3 की मौत, दर्जनों घायल”

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है. गणेश विसर्जन से बड़ी संख्या में लौट रहे ग्रामीणों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया. मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है.जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूड़ांड़ में लोग गणेश प्रतिमा को नाचते-गाते विसर्जित करने गए थे, लेकिन लौटने के दौरान पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।

तेज रफ्तार बोलेरो (CG 15 CR 1439) ने वापस घर लौट रहे ग्रामीणों को रौंद दिया. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 24 से अधिक लोग घायल हो गए, कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. वहीं कुछ को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button