February 23, 2026 7:19 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

हिंदू युवा मंच ने घेरा रिसाली नगर निगम, कमीशनखोरी का लगाया आरोप, 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

भिलाई : हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रिसाली नगर निगम का घेराव किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कार्यकर्ताओं के हाथों में गली-गली में शोर है, रिसाली निगम चोर है और रिसाली निगम मुर्दाबाद जैसे पोस्टर थे. हिंदू युवा मंच ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए.

निगम पर कमीशनखोरी का आरोप : हिंदू युवा मंच के पदाधिकारी अमित पुरोहित ने बताया कि वे लंबे समय से निगम को ज्ञापन सौंप रहे हैं.लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा. उन्होंने कहा कि निगम सिर्फ कमीशनखोरी में व्यस्त है.आम जनता की परेशानी की ओर ध्यान नहीं दिया जाता.

कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी : प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि निगम ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की तो मंच को और उग्र आंदोलन करना पड़ेगा. वहीं रिसाली निगम पीडब्ल्यूडी प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि हिंदू युवा मंच ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है.

जनता में पनपा असंतोष : इस घेराव ने एक बार फिर निगम की कार्यप्रणाली और जनता के बीच बढ़ते असंतोष को उजागर कर दिया है.स्थानीय लोग उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button