जशपुरनगर। मुख्यमंत्री निवास बगिया में आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन पूजा-अर्चना में शामिल हुए और विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की आराधना की।
मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।श्रीमती कौशल्या साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को श्री विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और निर्माण के प्रतीक हैं। उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो।पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री निवास में हुए इस आयोजन में सामाजिक सौहार्द और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु...
Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना
MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो...
Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ...
UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे...
Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक...
Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन...
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ...
Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ...
MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...